मशरक में सभी शक्ति केंद्रों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर वृक्षारोपण

० संत कुमार गोस्वामी ० 

बिहार -मशरक (सारण) मशरक प्रखंड के भाजपा दक्षिणी मंडल अंतर्गत सभी शक्ति केंद्रों पर भाजपा पार्टी के संस्थापक सदस्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्य तिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम के तहत मशरक नगर पंचायत के यदु मोर अवस्थीत मंडल अध्यक्ष बीरबल कुशवाहा के अध्यक्षता में बलिदान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रवक्ता त्रिभुवन तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 
सर्वप्रथम भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संस्थापक सदस्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रवक्ता त्रिभुवन तिवारी ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के लिए देशहित सर्वोपरि था। उनका मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों का विकास कैसे हो देश तरक्की कैसे करें, उनके द्वारा देश हित में कार्य को लेकर हमेशा आवाज उठाया गया, हिंदुस्तान देश में पहले और राज्यों के लिए अलग कानून और कश्मीर राज्य के लिए अलग कानून था, इसका पुरजोर विरोध डाटा मुखर्जी के द्वारा किया गया। 
इसके लिए कश्मीर में जाकर धरना प्रदर्शन किया,उनका कहना था कि पूरे हिंदुस्तान देश में एक कानून व्यवस्था हो। सभी लोगों को एक समान सुविधा मिले, उन्होंने एक नारा दिया था "एक देश में एक दो निशान, दो विधान, दो प्रधान नहीं चलेगा नहीं चलेगा"एक राजनीतिक साजिश के तहत इनको कारागार में डाल दिया गया,23 जून 1953 को कारागके से ही उनकी मृत्यु की घोषणा की गई। देश की मोदी सरकार उनकी बताएं देशहित की पद चिन्हों पर चलकर काम कर रही है, जिसका नतीजा देखने को मिल रहा है कि कश्मीर प्रांत हिंदुस्तान देश का अभिन्न अंग बन गया है, धारा 370 को हटाया जा चुका है, एक निशान, एक प्रधान, एक विधान कश्मीर में लागू हो गया है। 

इस कार्यक्रम को भाजपा मंडल अध्यक्ष के द्वारा भी संबोधित किया गया। बलिदान दिवस के अवसर पर फलदार एवं छायादार वृक्ष का रोपण विभिन्न शक्ति केंद्रों पर किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला प्रवक्ता त्रिभुवन तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल कुशवाहा, भाजपा के वरिष्ठ नेता रजनीश कुमार पांडेय , भाजपा मंडल महामंत्री श्याम बिहारी सिंह,धीरज कुमार सिंह, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय,बृजेश कुमार सिंह, स्वामीनाथ गिरी, पूर्व मुखिया मुसाफिर सिंह, भाजपा नेता राकेश सिंह महंत, सुरेश सिंह, दिवाकर तिवारी, रंजन शर्मा के साथ-साथ बहुत सारे भाजपा कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा