बच्चों की परवरिश में पिता की भूमिका' पर आधारित छायाचित्रों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी

० कल्याण सिंह कोठारी ० 

जयपुर - जवाहर कला केंद्र के सुरेख ऑर्ट गैलरी में 'बच्चों की परवरिश में पिता की भूमिका' पर आधारित छायाचित्रों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का समापन हुआ। प्रदर्शनी अंतराष्ट्रीय फादर्स डे के अवसर पर 'खाना- खेल- प्यार' के विषय पर आयोजित की गई। राजस्थान यूनिसेफ एवं लोक संवाद संस्थान के तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में देश के विभिन्न भागों से 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। छाया चित्रों में से प्रदर्शनी के लिए विशेष जूरी द्वारा 38 छाया चित्रों का चयन किया गया।
जयपुर स्थित चयनित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र यूनिसेफ के संप्रेषण विशेषज्ञ अंकुश सिंह, प्रदर्शनी क्यूरेटर डॉ. ताबिना अंजुम, फोटोग्राफर प्रो. हिमांशु व्यास, पुरुषोत्तम दिवाकर, महेश स्वामी, सचिव कल्याण सिंह कोठारी द्वारा प्रदान किए गए। प्रतिक्रिया देने वाले अनेकों दर्शकों में शामिल पूर्व आई ए एस अधिकारी राजेन्द्र भानावत दर्शक पुस्तिका में लिखा कि 'तस्वीरें एक फ्रेम में इतना कुछ कह देती हैं जो हजार शब्दों में नहीं कहा जा सकता।' इस प्रदर्शनी को लेकर जयपुरवासियों में बहुत उत्साह था और लगभग 1000 से भी अधिक दर्शकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार