स्टार्ट-अप इंडस्ट्री में कार्यमुक्त करने के बीच,उत्कर्ष कर रहा हैतेजी से भर्तिया


० संवाददाता द्वारा ० 

जयपुर : उत्कर्ष क्लासेस एंड एडुटेक, जो भारत के प्रीमियर ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म्स में से एक है, ने वित्त वर्ष 2022-23 के अंत तक टियर 2 और टियर 3 शहरों में तेजी से भर्ती करने की योजनाओं की घोषणा की है। जिसके तहत कंपनी सीनियर लीडरशिप, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों सहित 500सदस्यों की भर्ती करने की योजना बनाई जा रही है। यह कदम इसकी उस रणनीति का एक हिस्सा है जिसके तहत युवा शिक्षार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती शिक्षा प्रदान करना, उन्हें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और स्कूली शिक्षा पाठ्यक्रमों के लिए तैयार करना और अंत में उनके लिए संभावित नौकरी के अवसर पैदा करना शामिल हैं।

उत्कर्ष तेजी से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी राज्यों से भर्तियाँ करने और छोटे शहरों व कस्बों में रोजगार के अवसर पैदा करने पर जोर दे रहा है। वर्ष 2002 में डॉ. निर्मल गहलोत द्वारा स्थापित और उद्योग में अग्रणी उत्कर्ष क्लासेस ने अपने लर्निंग एजुकेशनल एप को नवंबर,2018 में लॉन्च किया था। सतत विकास मॉडल पर निर्मित, उत्कर्ष एक लाभकारी शिक्षण संस्थान है जो अभिनव समाधान और प्रौद्योगिकी संचालित दृष्टिकोण अपनाकर अपनी प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त शैक्षिक जगत में बनाए हुए है। वर्तमान में इसके 1,200 से अधिक कर्मचारी हैं, जिनमें विभिन्न विषय विशेषज्ञों के रूप में170 शिक्षक शामिल हैं। इसके ऑनलाइन एवं ऑफलाइनप्लेटफॉर्म्स, लर्निंग एप और यूट्यूब चैनल पर 20 मिलियन से अधिक छात्र हैं।

उत्कर्षकेंद्र और राज्य सरकार की परीक्षाओं, जैसे-आईआईटी-जेईई, नीट (NEET)वक्लैट (CLAT)के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन माध्यम से तैयारीकरवाने के साथ-साथ कक्षा 6 से 12 वींसीबीएसई तथा आठ राज्य बोर्डों की स्कूली शिक्षाके लिए भीऑनलाइनट्यूशन उपलब्धकरवाता है। इसे आईएएस, बैंकिंग, रक्षा सेवाओं, राज्य लोक सेवा आयोग तथा विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के लिए विशेषज्ञता हासिल है।

उत्कर्ष क्लासेस एंड एडुटेककेसंस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डॉ. निर्मल गहलोत ने कहा, "कोविड-19 महामारी से उत्पन्न व्यवधान और अनिश्चितता के बीच, अधिकांश युवा भारतीय अब रोजगार सुरक्षा और उच्च आय के लिए सरकारी नौकरियों को पसंद करते हैं। नतीजतन, हमने पिछले दो वर्षों में ऑनलाइन कोचिंग के लिए6000 से 1.5 मिलियन भुगतान करने वाले छात्रों के नामांकन में वृद्धि देखी है।इसे देखते हुए, हम टियर 2 और टियर 3 शहरों में अपनी टीम का विस्तार कर रहे हैं। हम शैक्षिक उत्कृष्टता और समस्या-समाधान के ज़ुनून के साथ नई सोच वाले विचारकों को नियुक्त करना चाहते हैं, इस प्रकार हमारे युवा शिक्षार्थियों की उनके कॅरियर में आगे बढ़ने और जीवन में सफल होने में मदद करना चाहते हैं।"

बतौर एडटेक सेक्टर उत्कर्ष के पास कर्मचारियों को तैयार करने के लिए प्रेरणप्रशिक्षणके विभिन्न चरणों के अलावा बेहतर अनुभव एवंआधुनिक दृष्टिकोणहैं जो कर्मचारियों के भविष्य के लिए मार्ग प्रशस्त करने में सहायक है। इसके अलावा, कंपनी यह सुनिश्चित करती है कि उसका कार्यबल अपनी पहचान के अनुरूप नित नए नवाचारों के द्वारा शिक्षा जगत में विद्यार्थियों के लिए मिसाल पेश करता रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड