सूरज तिवारी की पुस्तक 'विश्वविद्यालय जंक्शन' का विमोचन

० योगेश भट्ट ० 

नई दिल्ली । हिंदी के प्रख्यात कवि एवं ललित निबंधकार अष्टभुजा शुक्ल ने कहा है कि आज कागज पर लिखने की संभावनाएं खत्म होती जा रही हैं। हम आभासी समय में जी रहे हैं। 'ग्लोबल विलेज' की अवधारणा ने हमें 'वर्चुअल वर्ल्ड' में पहुंचा दिया है। शुक्ल मंगलवार को भारतीय जन संचार संस्थान के छात्र  सूरज तिवारी की पुस्तक 'विश्वविद्यालय जंक्शन' के विमोचन समारोह को संबोधित कर रहे थे। पुस्तक का प्रकाशन यश पब्लिकेशंस ने किया है। इस अवसर पर भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी, डीन (अकादमिक) प्रो. गोविंद सिंह, हिंदी पत्रकारिता विभाग के पाठ्यक्रम निदेशक प्रो. आनंद प्रधान, डॉ. राकेश उपाध्याय, यश पब्लिकेशंस के निदेशक जतिन भारद्धाज एवं पुस्तक के लेखक सूरज तिवारी भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विचार व्यक्त करते हुए अष्टभुजा शुक्ल ने कहा कि एक वक्त था जब साहित्य का केंद्र दिल्ली हुआ करता था। दिल्ली पर गालिब ने भी अपनी कविता लिखी। लेकिन अब दिल्ली में साहित्य का जो केंद्रीकरण हो रहा था, उसका अब विकेंद्रीरण हो रहा है। छोटे शहरों, नगरों और कस्बों के लोग न सिर्फ अच्छी किताबें लिख रहे हैं, बल्कि सफल भी हो रहे हैं।  शुक्ल ने कहा कि कच्ची उमर में पक्का लिख लेने वाला अच्छा लेखक नहीं होता। युवाओं के लिए लिखने से ज्यादा पढ़ना महत्वपूर्ण है। छपी हुई किताब को स्पर्श करना शब्दों की जीवित सत्ता से आपका परिचय कराता है। उन्होंने कहा कि हड़बड़ी के समय में गड़बड़ी की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए लेखक को चाहिए कि वह जो लिख रहा है, उसका मूल्यांकन करे।

इस अवसर पर आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि लेखक के लिए अपने अनुभव का दायरा बढ़ाना बहुत जरूरी होता है। अच्छी कहानियां शहरों से नहीं, बल्कि गांवों से आती हैं। लोक का अनुभव लेखक को समृद्ध बनाता है। उन्होंने कहा कि अगर लेखक का समाज से रिश्ता नहीं होगा, तो वह पत्रकारिता और साहित्य सृजन किसके लिए करेगा। लेखन का मूल तत्व ही समाज है। कार्यक्रम का संचालन  देवेंद्र मिश्रा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सुश्री प्रगति चौरसिया ने दिया। इस अवसर पर आईआईएमसी के सभी विभागों के विद्यार्थी मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा