वरिष्ठ पत्रकार सर्वदमन पाठक नहीं रहे

० योगेश भट्ट ० 

नई दिल्ली ।  मध्य प्रदेश के जाने-माने पत्रकार और दैनिक जागरण, भोपाल के समाचार संपादक सर्वदमन पाठक के निधन पर भारतीय जन संचार संस्थान, नई दिल्ली के महानिदेशक प्रो.संजय द्विवेदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि पाठक ऐसे पत्रकार थे जिनकी पारंपरिक मूल्यों में गहरी आस्था थी और उन्होंने पत्रकारिता में शुचिता का प्रतिमान स्थापित किया। 

उन्होंने अपने निरंतर लेखन से समाज को राह दिखाई और अपनी गहरी जनपक्षधरता से लोगों के दिलों में जगह बनाई। प्रो.द्विवेदी ने कहा कि पाठक जी ने बिना शोर मचाए विचार की पत्रकारिता की और जनमत के निर्माण के पत्रकारीय लक्ष्य को हमेशा सामने रखा। उनके समूचे लेखन में मूल्यनिष्ठा और गहरे भारतप्रेम के दर्शन होते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली