ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस हॉकी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेंगे हेमलाल सिन्हा

० योगेश भट्ट ०  

 नयी दिल्ली -- छत्तीसगढ़ सिविल सर्विसेस हॉकी प्रतियोगिता  सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर में आयोजित किया गया था जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से हॉकी सिविल सर्विसेज के खिलाड़ियों ने अपने अपने जिले का प्रतिनिधित्व किया जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलोनी विकासखंड नगरी जिला धमतरी में पदस्थ व्यायाम शिक्षक हेम लाल सिंह सिन्हा ने अपने धमतरी जिला का प्रतिनिधित्व किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन और कौशल का प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ की हॉकी टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया इसके साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस हॉकी प्रतियोगिता दिनांक 21 जून से 30 जून 2022 को मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम भोपाल में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे 

इस बड़ी उपलब्धि के लिए श्रीमती रजनी नेल्सन(जिलाशिक्षाधिकारी), शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलोनी के प्राचार्य आरके गुप्ता एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ शिक्षक, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता ध्रुव ,जनपद सदस्य श्रीमान शैलेंद्र साहू, सरपंच श्री नरेश दीवान, छत्तीसगढ़ व्यायाम शिक्षक संघ के प्रांत अध्यक्ष एवं सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी हरीश देवांगन, व्यायाम शिक्षक संघ धमतरी के अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा, धमतरी जिला के व्यायाम शिक्षक प्रखर श्रीवास्तव ,ममता ठाकुर ,नवनीत पचौरी ,प्रफुल्ल योगी, सुनील सिन्हा, रामकिशन नेताम, 

टिक्की निर्मलकर एवं धमतरी जिले के समस्त शिक्षक एवं क्रीड़ा भारती संघ धमतरी के अध्यक्ष लक्ष्मण साहू एवं धमतरी जिले के समस्त खेल संघों धमतरी जिले के जनप्रतिनिधियों जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने सिन्हा के इस उपलब्धि एवं राष्ट्रीय स्तर पर धमतरी जिले एवं छत्तीसगढ़ के नाम को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी हैं l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा