सहज संभव NGO के तत्वावधान में नशामुक्ति प्रतिज्ञा का आयोजन

० संवाददाता द्वारा ० 

नयी दिल्ली -सहज संभव NGO के तत्वावधान में नशामुक्ति प्रतिज्ञा का आयोजन " सहज संभव " केन्द्र द्वारका पटेल गार्डन में हुआ। कार्यक्रम व NGO की अध्यक्षा रेखा झींगन के साथ लेखिका सुषमा भंडारी, सामजिक कार्यकर्तारवि कुमार, सूरज एवं योग शिक्षक संजय जी की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। रेखा झींगन के साथ साथ सभी मेहमानों नें अपना अपना वक्तव्य दिया। केन्द्र में उपस्थित नशा पीड़ितों नें प्रार्थना से कार्यक्रम की शुरुआत की व मोमबती जलाकर नशा न करने की शपथ ली। कार्यक्रम का समापन रेखा के 
धन्यवाद से हुआ।

दोहे
करे मूलत: नाश ही, है मदिरा बेकार।
अंत करे ये जीव का, मिट जाये संसार।।

बुद्धि हरे विवेक भी, हर ले स्वाभिमान।
नेक बात लागे बुरी,छिन जाये मुस्कान।। 

कर्म - कुकर्म के भेद से करे नशा ही दूर ।
खाली करे दिमाग को, कर देता मजबूर।।

मदिरा रिश्तों को करे,दूर बहुत ही दूर।
खुशियाँ बदलें रास्ता सिर जब चढ़े सुरूर।। 

० सुषमा भंडारी  ० 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली