आईआरसीटीसी द्वारा लखनऊ से थाईलैण्ड के लिये दूसरा हवाई टूर पैकेज

० योगेश भट्ट ० 

लखनऊ -आईआरसीटीसी, लखनऊ द्वारा संचालित प्रथम थाईलैण्ड हवाई टूर का पैकेज फुल होने एवं सैलानियों के अति उत्साह को देखते हुए दूसरा टूर पैकेज, दिनांक 12.09.2022 से 17.09.2022 (05 रात्रि एवं 06 दिन), लांच किया जा रहा है। बैंकॉक और पटाया की प्राकृतिक सौन्दर्यता एवं पैकेज कि किफायती दर सैलानियों को थाईलैण्ड जाने के लिये लुभा रहे है।

इस पैकेज में पटाया में अलकजार शो, कोरल आईलैण्ड व नांग नूच ट्रापिकल गार्डन, बैंकॉंक में जेम्स गैलरी, बैंकॉंक का हाफ डे सिटी टूर, चाओ प्राया क्रूज, सफारी वर्ल्ड तथा मरीन पार्क आदि का भ्रमण आईआरसीटीसी द्वारा कराया जायेगा। इस टूर पैकेज के यात्रियों के लिये लखनऊ से फ्लाइट द्वारा बैकॉक (थाइलैण्ड) वाया कोलकाता एवं वापसी की यात्रा बैकॉक (थाइलैण्ड) से लखनऊ वाया दिल्ली की गई है। इस हवाई यात्रा पैकेज में जाने/आने की हवाई यात्रा, वीजा फीस, तीन सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था एवं खाने हेतु भारतीय खाने की व्यवस्था (ब्रेकफास्ट,लन्च एवं डिनर) आईआरसीटीसी द्वारा की जायेगी। दो/ तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0- 61,700/- प्रति व्यक्ति एवं एक व्यक्ति के लिए पैकेज मूल्य रू0- 72,500/- होगा।

बुकिंग के समय आवश्यक डाक्युमेंट प्रवेश की तारीख से 6 महीने के लिए वैध पासपोर्ट छह महीने का बैंक स्टेटमेंट (मूल होना चाहिए या बैंक द्वारा प्रमाणित होना चाहिए) समकक्ष न्यूनतम वर्तमान शेष राशि के साथ प्रति व्यक्ति 700 अमरीकी डालर (लगभग रू0-56,000/-) या प्रति परिवार 1400 अमरीकी डालर (लगभग रू0-1,12,000/-)।  यात्रा की बुकिंग हेतु लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती हैे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार