उदयपुर की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल आतंकवादी के भाजपा एवं भाजपा नेताओं से सम्बद्धता की जानकारी सामने आई

० संवाददाता द्वारा ० 

जयपुर । भाजपा की केन्द्र सरकार के शासन में पूरे देश में भय का महौल बना हुआ है तथा आमजन सुरक्षा को लेकर आशांकित एवं भयभीत है। उदयपुर की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल आतंकवादी के भाजपा एवं भाजपा नेताओं से सम्बद्धता की जानकारी सामने आई है। इसी प्रकार जम्मू में पकड़ा गया आतंकी भाजपा का पदाधिकारी निकला है। इन घटनाओं की जाँच एनआईए को करनी चाहिए तथा 05 जुलाई को महानिदेशक, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण दिनकर गुप्ता को जो पत्र लिखकर भाजपा नेताओं एवं आतंकवादियों के संबंधों की वृहद जाँच करने हेतु मांग की है, का संज्ञान लेकर एनआईए को देश के समक्ष सच्चाई लानी चाहिये । 
उक्त विचार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। डोटासरा ने कहा कि भाजपा के नेता संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग विपक्ष के नेताओं को प्रताड़ित करने के लिये कर रहे हैं, पूरे देश में शंका का माहौल है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार लोकतंत्र को मजबूत करने की बजाए कमजोर करने के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा एवं हाल ही में पकड़े गये आतंकवादियों के आपसी गठजोड़ को लेकर एनआईए को निष्पक्षता से जाँच कर वास्तविक तथ्य जनता के समक्ष रखने चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली