पेटपूजा ने अब तक दिल्ली में लगाईं 200 से अधिक वेटर कॉलिंग डिवाइसेज़

०  योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : भारत का नंबर 1 रेस्टोरेन्ट मैनेजमेन्ट प्लेटफॉर्म पेटपूजा जो बिलिंग, इन्वेंटरी, सीआरएम और थर्ड-पार्टी ऑनलाईन ऑर्डरिंग के प्रबन्धन के लिए साधारण एवं पावरफुल पीओएस (पॉइन्ट ऑफ सेल) सॉफ्टवेयर उपललब्ध कराता है, ने देश भर में 5500 से अधिक वेटर कॉलिंग डिवाइसेज़ लगा दी हैं, ऐसे में हाल ही में लॉन्च किए गए इस प्रोडक्ट ने नई उपलब्धि हासिल की है। पेटपूजा इन डिवाइसेज़ का उत्पादन बढ़ाने के लिए पहले से काम कर रहा है, आने वाले समय में कंपनी ने 1000 डिवाइसेज़ प्रति माह लगाने की योजना बनाई है।

वेटर कॉलिंग डिवाइस एक सरल और लागत प्रभावी तकनीक है, जो वेटर की मेहनत को कम करती है, और साथ ही उपभोक्ताओं को भी डाइनिंग का बेजोड़ अनुभव प्रदान करती है। यह छोटी से वायरलैस डिवाइस हर उपभोक्ता की टेबल पर रखी जाती है, पेटपूजा की इस वेटर कॉलिंग डिवाइस की मदद से उपभोक्ता सिर्फ एक बटन दबा कर वेटर को बुला सकते हैं या बिल के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं या पानी मंगवा सकते हैं। हर बटन के लिए विशेष लाईट होती है, इससे जहां एक ओर डिवाइस स्टाइलिश दिखती है, 

वहीं दूसरी ओर स्टाफ का काम भी आसान हो जाता है क्योंकि उन्हें आसानी से पता चल जाता है कि उपभोक्ता को क्या चाहिए। जब उपभोक्ता रिक्वेस्ट करता है, तो पेटपूजा के पीओएस और वेटर के ऐप (कैप्टन ऐप) पर एक नोटिफिकेशन एलर्ट जनरेट होता है।यह नोटिफिकेशन वेटर को बताता है कि कौन सी टेबल के उपभोक्ता को क्या चाहिए, इस तरह वे कई कामों को एक साथ आसानी से कर सकता है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार