आर्यन इंटरनेशनल चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ जयपुर और सिक्सटीन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स 24 अगस्त से

० संवाददाता द्वारा ० 

"ओपनिंग सेरेमनी और अवॉर्ड डिस्ट्रिब्यूशन कार्यक्रम सुबह 9 बजे से जयश्री पेड़ीवाल स्कूलचित्रकूट में जयपुर की 10 स्कूलों में लगभग 25 हजार बच्चे देख सकेंगे फ़िल्में  नन्हे दर्शकों के लिए दिखाई जाएंगी 3 दिनों में 34 देशों की 62 फिल्में अवार्ड्स की घोषणा - आर्यन इंटरनेशनल चिल्ड्रंस फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ जयपुर में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म अवॉर्ड पोलैंड की महाराजाज़ चिल्ड्रन – अ ब्रेव बंच इन इंडिया के नाम. भारत की मुगिज़ के नाम होगा फीचर फिक्शन फिल्म कैटेगरी का अवॉर्ड. सिक्सटीन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स [16आईएफएफ] में डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म श्रेणी में स्टेप्स ऑफ फ्रीडम – दा स्टोरी ऑफ आइरिश डांस और दा क्लब को मिलेगा अवॉर्ड.फीचर फिक्शन कैटेगरी का अवॉर्ड भारत की फिल्म मामानिथान [द ग्रेट मैन] के नाम."


जयपुर। 24 अगस्त से शुरू होने जा रहा है तीन दिवसीय आर्यन इंटरनेशनल चिल्ड्रंस फिल्म फेस्टिवल। कोरोना के चलते दो सालों के लम्बे अंतराल के बाद आज से, जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ट्रस्ट, लार्जेस्ट एण्ड मोस्ट सिक्योर फिल्म लाइब्रेरी और आर्यन रोज फाउंडेशन की ओर से आर्यन इंटरनेशनल चिल्ड्रंस फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ जयपुर [आईसीएफएफ] और 16 इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स [16आईएफएफ] का आयोजन शुरू होने जा रहा है।

 फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी और अवॉर्ड डिस्ट्रिब्यूशन कार्यक्रम वैशाली नगर स्थित जयश्री पेड़ीवाल स्कूल में आज सुबह 9 बजे होगा। कार्यक्रम में शहर के जाने – माने गणमान्य लोग - मशहूर गायक रवीन्द्र उपाध्याय, स्टेट जीएसटी एडिशनल कमिशनर रामलाल चौधरी, नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म मेकर सीनू रामासामी, फिल्म मेकर नलिनी एल्विनो डिसुज़ा, पोलेंड से फिल्ममेकर मोनिका ज़ुमोव्स्का, हंगरी से फिल्म मेकर इलोना सज़ारका, आरपीएस ऑफिसर और लेखक सुनील प्रसाद शर्मा, अनिल सोलंकी [असिस्टेंट डाइरेक्टर प्रॉसिक्यूशन, राज. सरकार], प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर डॉ. ओ पी चौधरी और डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर चन्द्रशेखर उपस्थित रहेंगे।
आर्यन इंटरनेशनल चिल्ड्रंस फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ जयपुर [आईसीएफएफ] में डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का अवार्ड पौलेण्ड के टोमाज़ पैट्रिक स्टेंकीविज़ की फिल्म महाराजाज़ चिल्ड्रन – अ ब्रेव बंच इन इंडिया तथा फीचर फिक्शन फिल्म कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का अवार्ड भारत के कार्तिक स्वामीनाथन की फिल्म मुगिज़ को दिया जाएगा। वहीं सिक्सटीन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स [16आईएफएफ] में डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी के अवॉर्ड्स आरलैण्ड के रुआनमगन की फिल्म स्टेप्स ऑफ फ्रीडम – दा स्टोरी ऑफ आइरिश डांस को बेस्ट फिल्म तथा भारत की नलिनी एल्विनो डिसुज़ा की फिल्म दा क्लब दूसरी सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड दिया जाएगा. वहीं फीचर फिक्शन कैटेगरी का अवॉर्ड भारत के सीनू रामास्वामी की फिल्म मामानिथान [द ग्रेट मैन] को बेस्ट फिल्म का अवार्ड दिया जाएगा।

 नन्हे दर्शकों के लिए आयोजित हो रहे यह फेस्टिवल शहर के अलग – अलग स्कूलों में होंगे। फेस्टिवल में 34 देशों की 62 फिल्में दिखाई जाएंगी। गौरतलब है कि फेस्टिवल की आज से शुरू हुए इस तीन दिवसीय फिल्मोत्सव के अन्तर्गत शहर के विविध स्कूलों - जयश्री पेड़ीवाल स्कूल, देहली पब्लिक स्कूल, संस्कार स्कूल, डॉल्फिंस हाई स्कूल, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, रयान इंटरनेशनल स्कूल [मानसरोवर,निर्माण नगर, जगतपुरा], सुबोध पब्लिक स्कूल और भाभा पब्लिक स्कूल में फिल्में दिखाई जाएंगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत