दिल्ली के दौलतपुर ग्रामीण वासियों संग एफआईएमटी ने स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया

० योगेश भट्ट ० 

नयी दिल्ली : राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत गत सप्ताह पांच गांवों में घर-घर राष्ट्रीय ध्वज वितरित उपरांत आज एफआईएमटी ने दौलतपुर ग्रामीण वासियों संग स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। गौरतलब है कि एफआईएमटी कालेज के एनसीसी,एनएसएस, यूबीए वालिंटियर स्टूडेंट्स एवं फैकल्टी ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ देशभक्ति गीत-सगींत पर थिरकते हुए पूरे गांव रैली निकाली। इस रैली में कालेज का प्रतिनिधित्व करते हुए फैकल्टी रेनु, ईप्सा, स्वाति,शिव, जितेन्द्र, एस.एस.डोगरा सहित सुनील एवं शिवम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। दौलतपुर गांव ग्राम सभा में प्रमुख समाजसेवी प्रदीप प्रधान, लालचंद, हरिंद्र यादव ने कालेज का हृदय से आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार