एनपीपी उत्तर पूर्व के बाहर भी चुनावी मैदान में उतरेगी, अन्य विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार को टिकट देगी

० योगेश भट्ट ० 

नई दिल्ली- नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को सही मायने में एक राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए पार्टी के अध्यक्ष कोनराड के. संगमा ने शनिवार को नई दिल्ली में घोषणा की कि उनकी पार्टी ओडिशा और छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। मेघालय के मुख्यमंत्री ने कहा कि एनपीपी उत्तर पूर्व भारत की सीमा के भीतर नहीं रहेगी और कहा कि एनपीपी राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि एनपीपी मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश राज्यों के आने वाले चुनावों पर ध्यान केंद्रित करेगी।

 राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद संबोधित करते हुए मेघालय के मुख्यमंत्री और एनपीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोनराड के. संगमा ने कहा कि “अपनी स्थापना के छह साल से भी कम समय में, एनपीपी को एक राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है, जबकि कई अन्य राजनीतिक दल अभी भी ये दर्जा प्राप्त करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह केवल गौरव और सम्मान की बात नहीं है बल्कि एक संकेत है कि इस क्षेत्र में पार्टी को व्यापक रूप से स्वीकार किया गया है और लोग चाहते हैं कि एनपीपी अधिकारों से वंचितों की आवाज बने और उन लोगों को अपनी बात रखने का मौका दे, जो कि लगातार नजरअंदाज किए जा रहे हैं। “हमारे गुरु .पी.ए.संगमा भारत के दलित आदिवासी समाजों के मसीहा थे। वे लगातार हमें प्रेरित कर रहे हैं और हम उनकी सोच और दृष्टिकोण के अनुसार ही तय कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड