राजस्थान योग प्रतिष्ठान में किया झंडारोहण

० योगेश भट्ट ० 

जयपुर । भारत की आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर सी-स्कीम स्थित राजस्थान योग प्रतिष्ठान, योग निलयम के कार्यालय पर अध्यक्ष राम लक्ष्मण गुप्त एवं सचिव पं. सुरेश मिश्रा द्वारा झंडारोहण किया गया है।
राजस्थान योग प्रतिष्ठान के अध्यक्ष रामलक्ष्मण गुप्त ने बताया कि भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो चुके है और इस आजादी को पाने के लिये हमारे लाखों शहीदों ने बलिदान दिया और एक लम्बा संघर्ष आजादी पाने के लिये हमें करना पडा।राजस्थान योग प्रतिष्ठान के सचिव पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि इस आजादी के 75वें वर्ष में हम सबने अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराया 

और राजस्थान योग प्रतिष्ठान के कार्यालय पर झंडारोहण किया है और हमने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के कुछ नियम कायदे के साथ तिरंगे को पूरे सम्मान के साथ उतारकर फोल्ड करके रख लिया है। इस अवसर पर सभी ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाये।इस अवसर पर अध्यक्ष-राम लक्ष्मण गुप्त, कोषाध्यक्ष-गोविन्द मिश्र, संरक्षक एच.सी. गणेषिया, सचिव-पं. सुरेश मिश्रा सपत्नीक नीलम मिश्रा, सदस्य- मुकेश मिश्रा, हरेन्द्र पाल सिंह जादौन, सुनील जैन, पूर्व पार्षद-मुकेश शर्मा, विक्रम स्वामी, अविकुल शर्मा, मुथरेश शर्मा, सहित सभी पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत