भारत में 48 साल बाद होगा डेयरी सेक्टर का विश्व महाकुंभ

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। भारत में 48 साल बाद दुग्ध क्षेत्र में काम करने वाली डेयरी उद्योग का विश्व महाकुंभ 12 से 15 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के एक्सपो सेंटर में आयोजित होगा। इस आईडीएफ 'वर्ल्ड डेयरी सम्मिट यानी -2022' में दुनिया भर के डेयरी उद्योग क्षेत्र से जुड़ी हुई हस्तियां और विशेषज्ञ शामिल होंगे।  इस विश्व डेयरी महाकुंभ का मुख्य संयोजक नामी-गिरामी दुग्ध क्षेत्र की कंपनी मदर डेयरी है, जबकि अमूल और नंदिनी डेयरी प्रमुख प्रायोजक हैं। 

इस समिट में 40 देशों की कंपनियां और उनके प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, जिसकी मेजबानी 48 साल बाद एक बार फिर राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड यानी एनडीडीबी के माध्यम से भारत करने जा रहा है। इस कार्य में एनडीडीबी और उसकी सहायक कंपनियां मदर डेयरी तथा एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। भारत ने आखरी बार 1974 में अंतरराष्ट्रीय डेयरी कांग्रेस की मेजबानी की थी। 

इस समिट में वैज्ञानिक, तकनीकी, व्यावसायिक और मार्केटिंग के सत्र भी शामिल होंगे। ज्ञात हो कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है। इस उपलब्धि पर डेयरी उद्योग को नाज है, जो लाखों-करोड़ों छोटे और सीमांत डेयरी किसानों के माध्यम से लगातार हासिल की गई है। दरअसल, डेयरी इनके लिए आजीविका का एक मुख्य स्रोत है।खास बात यह कि इस डेयरी महाकुंभ में देश की आर्थिक, सामाजिक और व्यवसायिक दृष्टिकोण पर भी हमें बेहतरीन मार्गदर्शमिलने वाला है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा