द्वारका पॉकेट 8 नसीरपुर में कोविड-19 बूस्टर वैक्सीन कैंप का आयोजन

० इरफ़ान राही ० 
नयी दिल्ली -  दिल्ली सरकार स्वास्थ्य विभाग डिस्पेंसरी द्वारा डीडीए पॉकेट नंबर 8 नसीरपुर द्वारका सेक्टर ए में कोविड-19 का बूस्टर डोज कैंप का आयोजन किया गया।विधानसभा चाइल्ड प्रोटेक्शन कमेटी डीसीपीसीआर दिल्ली सरकार के सदस्य हैं तथा कैंप के संयोजक इरफ़ान राही ने बताया कि हमारे डीडीए पार्क नंबर 8 में बहुत सारे ऐसे लोग रह गए थे जिन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई थी लिहाज़ा स्वास्थ्य विभाग के ‌सहयोग से यह कैंप निवासियों के लिए लगवाया गया ।जिसमें तीनों वैक्सीन जिसमें कोविशील्ड, कोवैक्सीन और बच्चों के लिए कोरबिवैक्स वैक्सीन का पूरा इंतज़ाम था।
इस मौके पर विधानसभा चाइल्ड प्रोटेक्शन कमेटी के मेंबर मैडम निवेदिता पात्रों भी मौजूद रहीं।
कैंप की साइट मैनेजर डॉक्टर रेणुका ठाकुर ने क्षेत्र के आसपास की सभी आशा वर्कर्स को इस कैंप के प्रचार-प्रसार और जागरूक करने के लिए कहा , वही स्थानीय मदीना मस्जिद एवं मदरसे से भी लाउडस्पीकर्स में ऐलान किया गया जिसके नतीजे में भारी संख्या में लोगों ने वैक्सीन लगवाई। यह कैंप दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगाया गया कैंप को सफल बनाने में डिस्पेंसरी की डॉक्टर रेणुका ठाकुर, ,डॉ रजत , डए एन एम मोनी धनकर ,सरिता जी, पूर्णिमा कुमारी, डॉक्टर सानिया, मंजू पांडे ,राजेश कुमार के अलावा आरडब्लूए डीडीए पॉकेट नंबर 8 पार्ट 2 के प्रधान इरफान राही सैदपुरी सैफ़ी, अमन कमेटी के सदस्य सलीम मलिक, रियाज अंसारी , सलीम उस्ताद,अशोक कुमार, अज़ीज़ अहमद, इरफ़ानउद्दीन, शादाब सैफी, सानिया सैफ़ी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस कैंप में लगभग 250 लोगों को हमारे यहां बूस्टर वैक्सीन कैंप में वैक्सीन लगवाई। 12 साल से 17 साल तक के बच्चों को दी पहली दूसरी डोज़ लगवाई गई वहीं 18 से ज़्यादा उम्र के लोगों को पहली दूसरी और तीसरी बूस्टर डोज़ लगवाई गई ।95 साल की उम्र के दो मियां बीवी बुजुर्ग पार्क गली नंबर 11कैंप में आए और उन्होंने बूस्टर डोज़ ली, वही व्हाट्सएपसाथ ही बहुत सारी महिलाएं बच्चे और नौजवानों ने भी वैक्सीनेशन कैंप का लाभ उठाया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार