Bihar Police दुर्गा पूजा के दौरान जुलूस में अश्लील गीत और नृत्य पर रोक

० संत कुमार गोस्वामी ०
बिहार - मशरक थाना परिसर में थानाध्यक्ष डा रितेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई । बैठक में मशरक बीडीओ मो आसि ,सीओ रविशंकर पांडेय पुलिस इंस्पेक्टर राधेश्याम प्रसाद एवम थानाध्यक्ष ने सभी पूजा समिति के पदाधिकारियों से शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गा पूजा मनाने की अपील की , पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाने , पुरुष एवम महिला दर्शनार्थियों के लिए अलग अलग ब्राइकेटिंग करने , अग्निशामक रखने के साथ साथ भीड़ नियंत्रित करने के लिए पूजा समिति के सदस्य को मुस्तैद रखने का निर्देश दिया । साथ ही मूर्ति विसर्जन के दौरान जुलूस में अश्लील गीत और नृत्य पर पूरी तरह से रोक रहेगा । 

इसका उल्लंघन करने वालो पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी । बैठक में सभी पूजा समितियों को आवश्यक लाइसेंस प्राप्त करने और मूर्ति विसर्जन के रूट चार्ट का उल्लेख आवेदन में करने की बात कही गई। बैठक में यह भी तय किया गया कि पूजा के दौरान लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति अनुमंडल पदाधिकारी से प्राप्त की जाएगी और लाउडस्पीकर एक्ट के अनुसार पूजा के दौरान लाउडस्पीकर सुबह 6:00 बजे से रात के 10:00 बजे तक ही बजाया जा सकेगा। बैठक में तय किया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान किसी के भी द्वारा आपत्तिजनक व्यवहार किए जाने और नशा का सेवन करने पर उसके खिलाफ पुलिस त्वरित गति से कठोर कार्रवाई करेगी।

 बैठक में सभी पूजा समिति के लोगों से अपील किया गया कि वे पूजा पंडाल में बिजली का वैध कनेक्शन लेंगे और किसी भी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से यातायात बाधित न हो इसका ख्याल भी रखेंगे। बैठक में मुख्य रूप से समाजसेवी चंद्रमा सिंह , प्रखंड शिक्षक संघ अध्यक्ष संतोष सिंह , बीडीसी संजय सिंह , बीडीसी प्रतिनिधि चुनमुन बाबा , प्रखंड वार्ड संघ के उपाध्यक्ष मुकेश ओझा, पूजा समिति के लोटा सिंह , चंदन रस्तोगी , मुकेश रस्तोगी सहित अन्य थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली