पत्रकारों के साथ मारपीट,हमले के आरोपी गिरफ्तार

० आशा पटेल ० 
जयपुर - जयपुर में बाइस गोदाम स्थित पेट्रोल पंप पर दो पत्रकारों के साथ हुई मारपीट की घटना में आई एफ डब्ल्यू जे संगठन द्वारा पुरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए लगातार प्रयास कर पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाया जिसके परिणामस्वरूप तीनो आरोपियोंको पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

आई एफ डब्ल्यू जे संगठन के जयपुर संभाग प्रभारी मनीष भट्टाचार्य एवं जयपुर जिला अध्यक्ष अमरदीप शर्मा , पिंक सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश मीणा ने पुलिस उच्च अधिकारियों से बात कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने का भी दवाब बनाया। जिसके पश्चात पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सक्षम पेश कर उन्हें दो दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भिजवा दिया।इस मौके पर संगठन वरिष्ठ सदस्य गिरीराज गुर्जर , पुष्पेन्द्र सिंह राजावत , पंकज शर्मा , दीपक आमेठा , दीपक सैनी , विजय झांझड़ा मौके पर उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली