हॉप इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल हॉप OXO को 2 वैरिएंट्स - OXO और OXO 'X' में लॉन्च किया

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्‍हीलर निर्माता कंपनी हॉप इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक बाइक हॉप OXO को लॉन्च कर दिया है। इलेक्ट्रिक वाहनों के इकोसिस्टम में जबर्दस्‍त बदलाव लाते हुए, हॉप इलेक्ट्रिक उन जागरूक उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करना चाहता है, जो स्‍थायी (सस्‍टेनेबल) विकल्‍पों को अपनाने की कोशिश कर रहे हैं। हॉप OXO की कीमत 1.25 लाख रुपये से शुरू हो रही है। उपभोक्ता इस इलेक्ट्रिक टू-व्‍हीलर को अपने नजदीकी हॉप एक्सपीरियंस सेटर से और ऑनलाइन खरीद कर सकते हैं।

हॉप इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के सीईओ और संस्थापक केतन मेहता ने कहा, “इलेक्ट्रिक वाहनों ने भारतीय बाजार में तहलका मचाया हुआ है। इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास को यह रफ्तार स्‍थायी, सुविधाजनक और अफोर्डेबल मोबिलिटी समाधानों की ओर उपभोक्‍ताओं के झुकाव से मिली है। हॉप OXO बरसों के शोध और अनुसंधान, सड़क पर बाइक के परीक्षण और हॉप के कर्मचारियों की लगातार कड़ी मेहनत का नतीजा है, जिन्होंने मार्केट में इस प्रगितशील ई-बाइक को लॉन्च करने के लिए अपना खून-पसीना एक कर दिया है। हमारे डीलर-पार्टनर्स ने लॉन्च से पहले ही इस ई-बाइक के 5000 उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन कर लिया है। हमें इस श्रेणी की ई-बाइक्स में जबर्दस्त बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। हम अपने प्रॉडक्ट्स के संकलन को लगातार मजबूती प्रदान करने की दिशा में काम कर रहे हैं।“

हॉप OXO एक स्वेदशी इलेक्ट्रिक बाइक है, जो सभी आधुनिक और नए जमाने के उपभोक्ताओं की एक जगह से दूसरी जगह जाने की सभी जरूरतों को पूरा करती है। यह कई तरह की प्रमुख विशेषताओं से एकीकृत है। इसमें 5 इंच का एडवांस इंफॉर्मेशन डिस्प्ले है। धूल, गंदगी और पानी के छींटों से बचाव के लिए इस बाइक को आईपी67 की रेटिंग दी गई है। इसके साथ ही सहज और सुगमता से संचालन सुनिश्चित होता है। यह प्रॉडक्ट 72वी आर्किटेक्चर पर काम करता है। इसमें 6200 वॉट की पीक पावर मोटर है, जो 200 एनएम का व्हील टॉर्क प्रदान करती है। OXO में 3 राइड मोड (इको, पावर और स्‍पोर्ट) हैं। इसमें OXO X के लिए एडिशनल टर्बो मोड है। टर्बो मोड में हॉप OXO की टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटे है। यह केवल 4 सेकेंड में 0-40 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है।

यह इलेक्ट्रिक बाइक एडवांस लिथियम आयन बैटरी से लैस है, जिसमें स्मार्ट बीएमएस और 811 एनएमएस सेल्स हैं। ओक्सओ में 3.75 किलोवॉट ऑवर का बैटरी पैक है, जो प्रति चार्ज पर 150 किमी की इंडस्ट्री की सबसे अग्रणी टॉप रेंज प्रदान करता है। OXO को पोर्टेबल स्मार्ट चार्जर से किसी भी 16 एएमपी के पावर सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है। यह 4 घंटे से भी कम समय में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। हॉप OXO मल्टी-मोड रिजेनरेटिव ब्रेकिंग, 4जी कनेक्टिविटी और एक पार्टनर मोबाइल ऐप्लिकेशन से लैस है, जो स्पीड कंट्रोल, जियो फेंसिंग, एंटी-थेफ्ट सिस्टम, राइड स्टेट्स समेत अन्य कई फीचर्स से लैस है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार