आईआईएमसी में एडमिशन के लिए ई-काउंसलिंग शुरू 17 अक्टूबर को आएगी पहली मेरिट लिस्ट

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षण संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) में पांच पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ई-काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। ई-काउंसलिंग के लिए विद्यार्थी https://iimc.admissions.nic.in/ पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें 1,000 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा कराना होगा। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए आयोजित इस प्रक्रिया में पहली मेरिट लिस्ट 17 अक्टूबर को घोषित की जाएगी।

आईआईएमसी के डीन (अकादमिक) एवं प्रवेश प्रभारी प्रो. गोविंद सिंह ने बताया इस वर्ष कॉमन यूनिवर्सिटीज एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी पीजी) 2022 के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। अंग्रेजी पत्रकारिता, हिंदी पत्रकारिता, विज्ञापन एवं जनसंपर्क, रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को ई-काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा। प्रो. सिंह के अनुसार दूसरी मेरिट लिस्ट 22 अक्टूबर एवं तीसरी लिस्ट 26 अक्टूबर को घोषित की जाएगी। 1 नवंबर, 2022 से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार