राष्ट्रिय एकता व सद्भावना शिविर में आए 500 युवाओं ने किया जयपुर दर्शन

० आशा पटेल ० 
जयपुर । गांधीवादी डॉ. एस एन सुब्बाराव की याद में राजस्थान राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, जयपुर में शुरू हुए राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना शिविर के पांचवे दिन राष्ट्रीय युवा योजना के कार्यकारिणी समिति के सदस्य सुकुमार ने जयपुर में इक्कठा हुए 27 राज्यों से आए लगभग 500 से अधिक युवाओं को संबोधित किया।
पांचवे दिन की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई।इसके साथ ही विख्यात गांधीवादी एस.एन सुब्बाराव के द्वारा रचित गीतों को सामूहिक रूप से युवाओं ने गाया और श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में अपने उद्गार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय युवा योजना के सचिव रण सिंह परमार ने अपनी बात रखते हुए कहा कि युवाओं को राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए एकजुट होने की जरूरत है।

इसके अतिरिक्त युवाओं ने पांचवे दिन जयपुर दर्शन भी किया। जिसमे आमेर किला, हवा महल,जंतर मंतर, अल्बर्ट हॉल म्यूजियम, बिरला मंदिर आदि का भ्रमण किया। साथ ही एकजुट हुए युवाओं ने श्रमदान ,भाषा प्रशिक्षण सत्र, रैली सहित सांस्कृतिक आयोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की । आयोजन में प्रसिद्ध अधिवक्ता गिरधारी सिंह बापना ,राष्ट्रीय युवा योजना के सचिव रण सिंह परमार, राज्य महिला सदन की अध्यक्ष जाहिदा शबनम आदि उपस्थित रहे। हनुमान शर्मा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
पांचवे दिन के अंतिम सत्र में सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन ग्राम सेवा समिति की ओर से नवलखा स्टेडियम, आमेर में आयोजित किया गया।

इस मौके पर इंडोनेशिया से आए गांधीवादी इन्दिरा उदीयाना, हनुमान शर्मा,रामदयाल,मनीष शर्मा, प्रसून लतांत, संजय कुमार, हरी विश्वास आदि उपस्थित थे।इस मौके पर देशभर के 28 राज्य से एकजुट हुए 500 से अधिक युवाओं ने आमेर में तिरंगा यात्रा निकालकर एकता का संदेश दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार