नोएडा क्रिकेट टूर्नामेंट महाकुंभ की टीम जर्सी की लांचिंग

० योगेश भट्ट ० 
नोएडा -
 देवभूमि स्पोर्ट्स फाउंडेशन तथा सह-आयोजक माता पार्वती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं उत्तराखण्ड जन मोर्चा ओर समस्त संस्थाओं के सहयोग से गढ़वाल सदन, कड़कड़डुमा, पूर्वी दिल्ली के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने वाली 32 टीमों के कप्तान और उप-कप्तान सम्मिलित हुए।  टूर्नामेंट के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा ने मंच संचालन करते हुए उपस्थित सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों एवं कप्तानों को अनुशासन में रहकर खेल भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उत्साहवर्धन किया। और साथ ही टूर्नामेंट से सम्बंधित समस्त जानकारी साझा करी। बैठक में उपस्थित समस्त अतिथियों के साथ मिलकर उपरोक्त क्रिकेट टूर्नामेंट की टीम-जर्सी लांच की गई। जिसका सभी उपस्थित मेहमानों ने हर्ष उल्लास से स्वागत किया।
ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष सत्येंद्र रावत ने इस क्रिकेट महाकुंभ को सफल बनाने हेतु टूर्नामेंट से जुड़े सभी सहयोगियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया। बैठक में हरिपाल रावत, हरेंद्र डोलिया, दलबीर रावत, दरबान सिंह नेगी, दुष्यंत नायक, सुरेश चौबे, राजेन्द्र चौहान,  देवेन्द्र सिंह कंडारी, हीरा सिंह राणा,  जगमोहन सिंह रावत, गिरीश कोटनाला महावीर नेगी,अमर सिंह राणा,यशपाल केन्तुरा, देवेन्द्र जोशी लक्ष्मण सजवान,  हरीश असवाल , गोविंद राम भटट्,  दीपक रावत,  जितेन्द्र नेगी,  अरविन्द नौगाई,  अनिल मयाल,  अनन्तपाल असवाल, योगेन्द्र रावत, अनुपाल रावत व हरीश चन्द्रा आदि गणमान्य समाजसेवी उपस्थित हुए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा