क्षत्रियों को एक मंच पर लाना हमारा मुख्य उद्देश्य

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली- क्षत्रियों का समाज व राष्ट्र निमार्ण के लिए गौरवशाली है। इतिहास इस बात का साक्षी है।भारत माता के रक्षा के लिए क्षत्रियों का तप त्याग व तपस्या का उद्घारण आज भी दिया जाता है चाहे वह महाराणा प्रताप हो, 'अमर सिंह राठौर या वीर कुवॅर सिह हों। राजपुत हमेशा ही अपने धर्म कर्म व कर्तव्य का पालन करते हैं। चाहे इसके लिए उन्हें अपनी जान तक क्यों न देनी पड़े। आज हमारा राज पाठ नही है फिर भी क्षत्रिय समाज हमेशा ही समाज व राष्ट्र की सेवा के हमेशा ही तत्पर रहता है।समाज के उपेक्षित सभी वर्गो की सेवा करना क्षत्रियों का कर्तव्य है। यह विचार राजकुमार सिंह भदौरिया अखिल भारतीय राजपुत महासंघ के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष ने नजफगढ रोड, मनसा राम पार्क में दशहरा महोत्सव एवं शास्त्र व शस्त्र पूजन भव्य कार्यक्रम में कही।
इस कार्यकम में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक एवं भारत के इकलौते राष्ट्र मंदिर के संस्थापक अजय भाई द्वारा "राष्ट्र गाथा" का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में देश भर से क्षत्रिय समाज की महान व अति विशिष्ट हस्तियाँ शामिल हुई। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व परिवहन मंत्री एवं भदावर महाराज अरिदमन सिंह  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे इनके अलावा कार्यक्रम मध्य प्रदेश के राज्य सभा सांसद अजय प्रताप सिंह , नेफेड डायरेक्टर एवं प्रभारी भाजपा बाहरी दिल्ली अशोक ठाकुर , करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष  सूरज पाल सिंह "अम्मू" , कानपुर कैंट से पूर्व विधायक  रघुनंदन सिंह भदौरिया, निर्मल सिंह , मशहूर सिंगर  डी.के.ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मंच संचालन संस्था के महामंत्री  संजय ठाकुर ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड