गुरुकुल योग संस्थान और मणिपाल हॉस्पिटल के तत्वाधान में "वर्ल्ड स्पाइन डे" मनाया

० आशा पटेल ० 
जयपुर के सेंट्रल पार्क में गुरुकुल योग संस्थान और मणिपाल हॉस्पिटल के तत्वाधान में "वर्ल्ड स्पाइन डे" मनाया गया। योग गुरु महेंद्र सिंह राव और प्रेरणा शर्मा ने सबसे पहले सभी डॉक्टर्स और साधकों को योग करवाया।कार्यक्रम मे डॉक्टर श्रवण चौधरी ने स्पाइन की संरचना और उसकी देखभाल के तरीके बताए। डॉ अमित निठारवाल ने स्पाइन की सर्जरी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय बताएं। उन्होंने जेडीए द्वारा चलाए जा रहे योग के कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की।

दोनों ही डॉक्टरों ने साधकों द्वारा पूछे गए स्पाइन रोग से संबंधित सवालों का जवाब दिया।डॉक्टर साक्षी ने स्पाइन रोग से बचने के लिए योग को नियमित करने की सलाह दी। गुरुकुल योग संस्थान के मुख्य संरक्षक राजू मंगोड़ी वाला ने सब को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में अनुराग मोहन,चेतन खांडल, ललित रागनी, एमपी माथुर ,मधु कुमावत अनीता रुंगटा, सुधाकर ग्रोवर, आदि सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में गुरुकुल योग संस्थान के अध्यक्ष रामशरण गुप्ता ने सभी का आभार और धन्यवाद प्रकट किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली