वर्ल्ड हेल्थ एंड वेलनेस फेस्ट के दूसरे संस्करण का आयोजन 17-18 दिसंबर को जयपुर

० आशा पटेल ० 
जयपुर / हेल्थ और वेलनेस के बारे में एक होलिस्टिक विचार के साथ शुरू हुए भारत के एकमात्र और बहु प्रतीक्षित वर्ल्ड हेल्थ एंड वेलनेस फेस्ट का मंच एक बार फिर सजने के लिए पूरी तरह तैयार है । इस बार यह फेस्ट 17-18 दिसंबर 2022 को जयपुर के ईपी में आयोजित किया जायेगा जिसमे हेल्थ वेलनेस के अलग अलग आयाम की चर्चा होगी। संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा और आयोजन समिति के चेयरमेन अमित अग्रवाल ने वर्ल्ड हेल्थ एंड वेलनेस फेस्ट के दूसरे संस्करण के स्पीकर्स की पहली लिस्ट जारी करते हुए आयोजन समिति का भी गठन किया। 

फेस्टिवल के प्रमुख वक्ताओं के तौर पर पहली लिस्ट में दिग्गज समाज सुधारक और आध्यात्मिक गुरु और अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक, एचएच आचार्य डॉ. लोकेश मुनि , ग्लोबल लीडिंग होलिस्टिक हेल्थ गुरु डॉ. मिक्की मेहता , दैनिक भास्कर में मैनेजमेंट फंडा के लेखक मैनेजमेंट गुरु एन रघुरामन , राजस्थान पत्रिका के राज्य संपादक अमित वाजपेयी , योग गुरु ढाकाराम के नाम जारी करते हुए राजस्थान के चिकित्सा जगत के पितामह डॉक्टर सुधीर भंडारी को फेस्टिवल का मुख्य संरक्षक बनाने की घोषणा की।
जेइसीआरसी यूनिवर्सिटी के निदेशक और आयोजन समिति के चेयरमेन अमित अग्रवाल , सह-संस्थापक, वर्ल्ड हेल्थ एंड वेलनेस फेस्ट नरिशंत शर्मा और मुकेश मिश्रा ने बताया कि , WHWF में देश और दुनिया के प्रमुख लोग एक जगह आकर अपने विचार साझा करते हुए लोगों को सही दिशा में लेके जायेंगे। 

वर्ल्ड हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य हेल्थ और वेलनेस को बढ़ावा देना है जिसमे समग्र जीवन के विस्तार, आध्यात्मिक शांति और एक स्वस्थ लम्बे जीवन के राज के बारे में बात करना है | इस दो दिवसीय फेस्ट को ‘ब्रेकआउट सत्रों’ की एक श्रृंखला के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा जिसमें विभिन्न देशों के वक्ताओं और पैनलिस्टों के साथ-साथ, दुनिया भर के 20 से अधिक देशों के अतिथियों सहित, प्रमुख मार्केटर और भागीदार शामिल होंगे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड