जयरंगम 2022ः 5 दिसंबर तक करें वर्कशाॅप के लिए आवेदन

० अशोक चतुर्वेदी ० 
जयपुरः 11वें जयरंगम जयपुर थिएटर फेस्टिवल में थिएटर लैब के तहत 18 से 24 दिसंबर तक ‘दि अपस्टेज प्रोजेक्ट’ वर्कशाॅप का आयोजन किया जाएगा। प्रोडक्शन बेस्ड वर्कशाॅप में प्रतिभागियों को मशहूर थिएटर डायरेक्टर अतुल सत्य कौशिक से रूबरू होने का मौका मिलेगा। इसी के साथ अर्जुन सिंह, चेष्टा शर्मा, कमल किशोर पाल, मनमीत सिंह समेत अन्य थिएटर विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे। 16 वर्ष या 16 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी 5 दिसंबर तक जयरंगम की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। 25 सीट तय की गयी हैं, जिन्हें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर भरा जाएगा।

‘प्रोडक्शन तकनीक सीखने का मौका’जयरंगम थिएटर लैब के प्रवक्ता मन गेरा ने बताया कि वर्कशाॅप में प्रतिभागियों को प्रोडक्शन से जुड़ी बारीकियां व तकनीक सीखने को मिलेंगी। तय अवधि में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक झालाना ऑफिसर्स क्लब में वर्कशाॅप होगी। प्रतिभागी जयरंगम में होने वाली सभी गतिविधियों में निशुल्क हिस्सा ले सकेंगे। वर्कशाॅप में तैयार नाटक का 24 दिसंबर को जवाहर कला केंद्र में मंचन होगा, उसके बाद सर्टिफिकेट वितरित किए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली