देशभर के विभिन्न राज्यों से एकत्रित हुए युवाओं ने एकता सद्भावना जुलूस निकाला

० आशा पटेल ० 
जयपुर। देशभर के विभिन्न राज्यों से एकत्रित हुए युवाओं ने एकता सद्भावना जुलूस निकालकर सरदार पटेल और इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी और एकता का संदेश दिया गया। इस मौके पर अलग - अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां भी देखने को मिली। इंडोनेशिया के गांधीवादी उडीयाना बोले “भारत के नौजवान अर्जुन से प्रेरणा लेकर सीखे नेतृत्व करना और अनुशासित होना। इस अवसर पर जाहिदा शबनम ने बताया कि इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल के जयंती पर गांधीवादी डॉ. एस एन सुब्बाराव की याद में राजस्थान राज्य कृषि प्रबंध संस्थान, जयपुर में चल रहे एकता सद्भावना शिविर में 27 राज्यों से आए लगभग 500 से अधिक युवाओं ने एकता एवं सद्भावना रैली निकाली।
 रैली ओटीएस सर्कल से शुरू होकर इंद्रा सर्किल पर खत्म हुई। इस रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना के सचिव रण सिंह परमार, मधु भाई, रामदयाल सेन, हनुमान शर्मा, जाहिदा शबनम , मनीष शर्मा, संजय कुमार, हरी विश्वास, राजेन्द्र सिंह, सवाई सिंह, कुछ विधायक, और राज्य सरकार के मंत्री महेश जोशी आदि अनेक गण मान्य नागरिक शामिल थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली