जियो पूरे पश्चिम बंगाल में चरणबद्ध तरीके से रोलआउट कर रहा है

० संवाददाता द्वारा ० 
कोलकत्ता, प. बंगाल सरकार के आईटी विभाग और केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग ने कोलकत्ता में एक वर्कशॉप आयोजिय की। एकदिवसीय वर्कशॉप में रिलायंस जियो ने कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्मार्ट ऑफिस जैसे क्षेत्रों से जुड़े कई नए 5जी स्मार्ट सॉल्युशन्स को प्रदर्शित किया। बताते चले कि जियो अकेली कंपनी है जिसने कोलकत्ता में 5जी नेटवर्क मुहैया कराया है।  रिलायंस जियो ने यहां एक 5जी एक्सपीरियंस सेंटर बनाया है। जहां ट्रू5जी से जुड़ी हर जानकारी दी जा रही है। राज्य के सरकारी अधिकारी 5जी के नए उपयोगों को देख सकें और उनकों जमीन पर उतारने की योजना तैयार कर सकें इसलिए इस वर्कशॉफ को काफी महत्व दिया जा रहा है।

कंपनी का दावा है कि दिसंबर अंत तक पूरे कोलकत्ता में 5जी नेटवर्क के सिगनल मिलने लगेंगे। जियो पूरे पश्चिम बंगाल में चरणबद्ध तरीके से रोलआउट कर रहा है। रिलायंस जियो पश्चिमी बंगाल के सिलिगुड़ी शहर में 5जी लॉन्च की तैयारी कर रहा है। राज्य में कोलकत्ता के बाद सिलिगुड़ी जियो के ट्रू5जी नेटवर्क से जुड़ने वाला दूसरा शहर होगा। 
कोलकत्ता में जियो के वेलकम ऑफर के तहत ग्राहकों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस ऑफर में ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त कीमत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड और अनलिमिटेड 5जी डेटा मिलता है। 

वेलकम ऑफर के तहत ग्राहक डेटा का भी काफी अधिक मात्रा में उपयोग कर रहे हैं। कंपनी का दावा है कि यह भारत का एकमात्र ट्रू5जी नेटवर्क है और उसने अपने ट्रू 5जी नेटवर्क की कई खूबियां गिनाई हैं। स्टैंड-अलोन 5G आर्किटेक्चर नेटवर्क, जिसकी 4G नेटवर्क पर निर्भरता शून्य है। 700 मेगाहर्ट्ज, 3500 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में 5जी स्पेक्ट्रम का सबसे बड़ा और बेहतरीन मिश्रण है। कैरियर एग्रीगेशन तकनीक का उपयोग करके जियो इन 5G फ्रीक्वेंसी का एक मजबूत "डेटा हाईवे" तैयार करती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार