शिक्षित व्यक्ति कोई एक अशिक्षित व्यक्ति को शिक्षित करे तो देश- समाज साक्षर हो जाता है

० ओम पीयूष ० 
नयी दिल्ली : हर वन टीच वन यह एक अफ्रीकी - अमेरिकी कहावत है। इससे कोई भी समाज- देश साक्षर हो जाता है। कहने का तात्पर्य यह कि हर शिक्षित व्यक्ति कोई एक अशिक्षित व्यक्ति को शिक्षित करे तो अतिशीघ्र देश- समाज साक्षर हो जाता है। इसी मूल मंत्र को अपना आदर्श मानकर लोक सारंग फाउंडेशन की निदेशक रश्मि शर्मा ने एम ए, बी एड की डिग्री हासिल करने के बाद मनसा वाचा कर्मणा इस आदर्श वाक्य को अमल में लाने का संकल्प लिया और वह इस निराले कर्म पथ पर आगे बढ़ चलीं। मानव कल्याण के इस पुनीत काम में वह निरंतर अपने कदम आगे बढ़ा रहीं हैं। मिसालें एक नहीं अनेक हैं, जिनसे वह अपनी सक्रिय भागीदारी वक़्त के पन्नों पर अंकित करने का अहसास सहज ही करा देती है
बाल दिवस पर राजा पुरी में झुग्गी में रहने वाले मासुम बच्चो को उपहार दे कर बाल दिवस मनाया | आज भी हमारे आस पास ऐसे अनगीनत बच्चे हैं जो स्कूल नही जा रहे | आज के बच्चे कल का भविष्य होंगे,बच्चे एक राष्ट्र की असली ताकत और समाज की नींव हैं लेकिन सच्चाई तो यह है कि आज भी देश में हजारों लाखों बच्चे बाल मजदूरी में लिप्त हैं। उन्हें उनका शिक्षा का अधिकार नहीं मिल पा रहा है। बाल श्रमिक , बाल मजदूरी की समस्या हर राज्य में व्याप्त है। छोटे बच्चों से मजदूरों की तरह कारखानों, दुकानों, होटलों आदि में काम करवाया जा रहा है।इस बाल दिवस पर हमें यह प्रण लेना चाहिए कि हमसे जैसा भी संभव होगा, हम बाल शोषण व बाल मजदूरी को रोकेंगे। वंचित बच्चों को शिक्षा दिलाने की हर संभव कोशिश करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड