होंडा कार्स इंडिया ने आकर्षक फाइनेंस स्‍कीम्‍स पेश करने के लिये आईडीबीआई बैंक के साथ समझौता ज् किया

० आशा पटेल ० 
नई दिल्‍ली : भारत में प्रीमियम कारें बनाने वाली प्रमुख कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने भारत में निजी क्षेत्र के अग्रणी बैंक आईडीबीआई बैंक के साथ एक एमओयू (समझौता ज्ञापन) किया है। इस एमओयू के तहत, बैंक द्वारा एचसीआईएल के ग्राहकों के लिये कई फाइनेंस स्‍कीम्‍स की पेशकश की जाएगी। एचसीआईएल और आईडीबीआई बैंक के बीच यह गठजोड़ ग्राहकों के लिये होंडा कार के मॉडल्‍स की खरीदी पर फाइनेंसिंग के किफायती विकल्‍पों और योजनाओं को आसान बनाएगा। यह साझेदारी अपने ग्राहकों को सबसे बढ़िया सेवा देने की एचसीआईएल और आईडीबीआई बैंक की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।

इस साझेदारी के बारे में समझाते हुए, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड में मार्केटिंग और सेल्‍स के वाइस प्रेसिडेंट कुणाल बहल ने कहा, “आईडीबीआई बैंक के साथ गठबंधन होंडा के सभी ग्राहकों को स्‍वामित्‍व के सर्वश्रेष्‍ठ अनुभव और सहयोग के साथ फाइनेंसिंग के आसान समाधान प्रदान करने की एक पहल है। हम होंडा कार्स इंडिया में ग्राहक अनुभव पर नवाचार कर उसे बेहतर बनाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं, जोकि पहले टच पॉइंट, यानि खरीदी के अनुभव से शुरू होता है। हमें होंडा फैमिली में नये ग्राहकों का स्‍वागत करने और होंडा कार का मालिक बनने की खुशी साझा करने का इंतजार है।”

एचसीआईएल के साथ आईडीबीआई बैंक के एमओयू से देश में होंडा के ग्राहकों की एक बड़ी तादाद को फाइनेंसिंग का त्‍वरित समाधान मिलेगा। इन फायदों में आकर्षक ब्‍याज दरें, प्रोसेसिंग का न्‍यूनतम शुल्‍क, लोन की अधिकतम राशि और पुनर्भुगतान की अधिकतम अवधि शामिल हैं। यह साझेदारी सुनिश्चित करेगी कि उत्‍पाद और प्रक्रियाओं के मामले में ग्राहक को बेहतर अनुभव मिले।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार