जयरंगम’, एक एहसास के रंग में रंगेगा जयपुर’ होगा थिएटर महोत्सव

० अशोक चतुर्वेदी ० 
 जयपुर, जयरंगम थ्री एम डाॅट बैंड थिएटर फैमिली सोसाइटी की ओर से आयोजित होने वाला मशहूर थिएटर फेस्टिवल है। जयपुर थिएटर फेस्टिवल के रूप में जयरंगम ने देशभर में पहचान स्थापित की है। जयरंगम कला, संस्कृति, थिएटर और जीवंतता के समागम की तरह है। जयरंगम क्षेत्रीय से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अभिनेताओं, निर्देशकों, कहानीकारों, लेखकों और कलाकारों को एक मंच पर लाने का प्रयास है। जयरंगमः जयपुर थिएटर फेस्टिवल के डायरेक्टर दीपक गेरा के मार्गदर्शन और प्रेरणा को जीवंत रखने के लिए इस वर्ष फेस्टिवल की थीम ‘जयरंगम एक एहसास’ रखी गयी है। जयपुर और राजस्थान में रंगमंच को नयी ऊंचाई तक पहुॅंचाने के उद्देश्य से जयरंगम की शुरुआत की गयी थी और अन्य राज्यों में इसी तरह का मुकाम हासिल करने के लिए थ्री एम डाॅट बैंड थिएटर फैमिली सोसाइटी प्रयासरत है।

500 कलाकार लेंगे हिस्सा... थ्री एम डाॅट बैंड्स थिएटर फैमिली सोसाइटी की सचिव रुचि भार्गव नरूला ने बताया कि जयरंगम में राजस्थान, मुंबई, दिल्ली, भोपाल, असम समेत अन्य राज्यों के लगभग 500 कलाकार हिस्सा लेंगे। इस दौरान कुमुद मिश्रा, मकरन्द देशपांडे, अतुल सत्य कौशिक, हर्ष खुराना, सारिका सिंह, अमितोष नागपाल समेत अन्य मशहूर कलाकारों से मुखातिब होने का अवसर मिलेगा  कोरोना महामारी के चलते दो साल से ऑनलाइन जयरंगम का आयोजन किया गया था लंबे इंतजार के बाद ऑफलाइन मोड पर होगा जयरंगम।

 थ्री एम डाॅट बैंड्स थिएटर फैमिली सोसाइटी, कला एवं संस्कृति विभाग, राजस्थान, जवाहर कला केंद्र, जयपुर, के संयुक्त तत्वावधान में होगा जयरंगम के 11वें संस्करण का आयोजन। इस वर्ष फेस्टिवल की थीम ‘जयरंगम एक एहसास’ रखी गयी है। 18 से 24 दिसंबर, 2022 तक सात दिवसीय जयरंगम में होगी थिएटर से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां।  7 दिन में होंगे 21 नाटक, जिनमें 7 नाटक राजस्थान से।  हर रोज तीन नाटक में हिस्सा ले सकेंगे रंगमंच प्रेमी। कृष्णायन में दोपहर 12 बजे, दोपहर 4 बजे रंगायन सभागार में, शाम 7 बजे मध्यवर्ती में होंगे नाटक। रंग संवाद नामक सेशन में दोपहर 2 बजे रंगमंच से जुड़े पहलुओं पर विशेषज्ञों की उपस्थिति में होगी चर्चा।

 जयरंगम के तहत झालाना ऑफिसर्स क्लब में 7 दिवसीय प्रोडक्शन बेस्ड वर्कशाॅप होगी । प्रतिभागी 30 नवंबर तक जयरंगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लेखक व निर्देशक अतुल सत्य कौशिक से मुखातिब होने का मौका मिलेगा । इस दौरान तैयार नाटक का 24 दिसंबर को होगा मंचन।
 आगंतुकों को https://jairangam.org/ पर करवाना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, कार्यक्रम से एक घंटे पूर्व निःशुल्क पास प्राप्त कर सकेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत