राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में सक्रियता के लिए वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल को सम्मान

० आशा पटेल ० 
नई दिल्ली। आम तौर से भारतीय समाज में किसी के ऊपर चले जाने के बाद ही सम्मान की परंपरा है ।लेकिन इसके अपवाद भी हैं । कुछ संस्थाएं अपने स्तर पर जीते जी सम्मानित करने का काम करती हैं । जानी मानी संस्था तारा भी कुछ ऐसा ही काम कर रही है । हाल ही में दिल्ली के रेडिसन ब्लू होटल में एक भव्य समारोह में वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल को सम्मनित किया गया मारवाह स्टूडियो के मालिक और छत्तीसगढ़ में देश की पहली फिल्म यूनिवर्सिटी शुरू करने वाले,करीब सौ कंपनियों के शिखर पुरुष संदीप मारवाह भी इस मौक़े पर उपस्थित थे । 
तारा संस्था की सी ईओ सुश्री वंदना शर्मा ने संस्था के सफ़रनामे पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में जिन अन्य शख्सियतों को भी सम्मानित किया गया ,उनमें भूटान के राजदूत वी नंग्याल, डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी सावेन, नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा , माल्टा के राजदूत रूबेन गोसी, ,उज़्बेकिस्तान के राजदूत दिलशोद अखातोव , डोमिनियन रिपब्लिक के राजदूत डेविड पुइग, अपने ज़माने के लोकप्रिय न्यूज़ एंकर शम्मी नारंग, पद्म श्री चंद्रकांत पांडव ,पद्मश्री ब्रह्मा सिंह, पदम भूषण राजीव सेठी, वरिष्ठ नृत्यांगना सोवना नारायण, नलिनी कमलिनी और जाने माने शहनाई तथा बांसुरी वादक पंडित राजेंद्र प्रसन्ना जैसे कलाकारों के साथ मैं राजेश बादल भी रहा । समारोह का सफल संचालन प्रखर मीडिया शिक्षाविद सुशील भारती ने किया था ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत