दिल्ली में उत्तराखंड के भाषाविद होंगे सम्मानित

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली -  उतराखण्ड मानव सेवा समिति दिल्ली (रजि.) द्वारा साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट उल्लेखनीय और साधनारत साहित्यकारों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। उत्तराखण्ड समाज के साहित्यकार जो उतराखण्ड से बाहर देश विदेशों में रहकर उतराखण्ड की भाषा गढ़वाली कुमाऊनी जौनसारी के साथ-साथ अन्य भाषाओं में विभिन्न विधाओं पर काम कर रहे हैं उन्हें यह सम्मान दिए जाएंगे।

इस संबंध में एक कार्यक्रम दिनांक 06/11/2022 को हिंदी भवन, विष्णु दिगम्बर मार्ग आईटीओ पर सुनिश्चित किया गया है। जिसमें कुछ मूर्धन्य साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा।इस कार्यक्रम में उत्तराखंड से बाहर रहने वाले साहित्यकारों के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर आधारित एक परिचाइका उतराखण्ड के अनिवासी साहित्यकार पुस्तक का लोकार्पण भी किया जाएगा। इस आयोजन में अपनी भाषा-संस्कृति की विभिन्न विधाओं पर वर्षों से निरंतर काम करने वाले मूर्धन्य साहित्यकार मनीषियों के मुखारविंद से प्रेरणादायक बातें सुनने और उन्हें नजदीक से देखने का अवसर मिलेगा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली