VLCT ट्रस्ट की कश्मीर से कन्याकुमारी ,वाराणसी तक जल धन यात्रा का शुभारंभ

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिली -  यात्रा के दौरान एग्जीबिशन, कॉन्क्लेव ,मैराथन और भी बहुत सारे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे साथ ही 10 लाख वृक्षारोपण किया जायेगा और हर जगह युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने के लिए समारोह आयोजित किए जाएंगे, और जिला स्तर पर जल के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले नागरिकों के उत्साहवर्धन के लिए जल योद्धा अवार्ड दिया जाएगा एवं वाराणसी के पंडितों द्वारा हर जिले में जल संकल्प महाआरती का आयोजन किया जाएगा और जल बचाने का संकल्प लिया जाएगा।
लोहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एवं एकता दिवस के दिन VLCT की संस्थापिका  डॉक्टर वसंता लक्ष्मी द्वारा जल सरक्षण और संवर्धन के संदेश को पूरे भारत में जन जन तक पहुंचने के लिए  कश्मीर से स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ यात्रा का शुभारंभ किया गया जिसमे वसंता लक्ष्मी चेरिटेबल ट्रस्ट व यात्रा संयोजक डॉक्टर वसंता लक्ष्मी  , उत्तर भारत प्रभारी मोहम्मद अकरम अली एवं दक्षिण भारत प्रभारी शोभा, जगनमोहन रेड्डी ऐ स्कॉट संस्थापक यतेंद्र कुमार उपस्थित रहे

डॉक्टर वसंता लक्ष्मी ने बताया कि आईआईएमटी कॉलेज,ग्रेटर नोएडा में भी 4 नवंबर को 6000 छात्र छात्राओं के साथ भव्य जलोत्सव कार्यक्रम किया जाएगा, यह यात्रा कश्मीर से शुरू होकर जल सरक्षण का संदेश लेकर जल धन यात्रा पूरे भारत में कश्मीर से शुरू होकर कन्याकुमारी से वाराणसी तक जाएगी यात्रा के दौरान हम 22 राज्य और 75 जिले और 5000 से ज्यादा गांव में जल सरक्षण और संवर्धन का संदेश देंगे और वाराणसी में इसका समापन होगा। इस यात्रा के साथ 750 से ज्यादा सामाजिक संगठनों भी जुड़े है जो अपने अपने राज्य में इस यात्रा को सफल बनाने में हमारे साथ काम करेंगे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड