दिल्ली पोएट्री फ़ेस्टिवल : इंडिया हैबिटैट सेंटर में 10 और 11 दिसंबर को शायरी और कविता का माहौल

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - दिल्ली वाले शायरी के ऐसे जश्न के लिए तैयार बैठे हैं जिसका सुरूर लम्बे वक़्त तक क़ायम रहेगा। दिल्ली पोएट्री फेस्टिवल का छठा सीजन अपनी पूरी शान के साथ वापस आया है। “3 साल के इंतज़ार के बाद शायरी की सुगबुगाहट फिर से शुरू हुई है। दिल्ली पोएट्री फेस्टिवल फिर से मनाया जा रहा है और पूरी शान के साथ मनाया जा रहा है। इस बार हमने शायरी और कविता की दुनिया के कुछ सबसे बड़े और मक़बूल लोगों को बुलाया है। और इंडिया हैबिटैट सेंटर में इस शानदार जश्न का सारा इंतेज़ाम करने के लिए हम डॉली सिंह और संजय अरोड़ा के शुक्रगुज़ार हैं। 

 इस फेस्टिवल से जुड़े तमाम लोगों के साथ हैं और मैं दोस्तों और जानने वालों से भी इस वीकेंड पर समारोह स्थल पहुँच कर इस फ़ेस्टिवल में भाग लेने की गुज़ारिश करता हूँ।" मशहूर कंपोजर, गायक, और गीतकार मदन गोपाल सिंह के इन लफ़्ज़ों से इस वीकेंड होने वाले जश्न का बख़ूबी अंदाजा लगाया जा सकता है। कविता और शायरी का उत्सव मनाने के लिए 2013 में शुरू किये गए दिल्ली पोएट्री फेस्टिवल की शान हर गुज़रते साल के साथ बढ़ रही है। इस उत्सव ने गुज़रे सालों में कई गायकों, गीतकारों, फ़िल्म- निर्माताओं और मशहूर कवियों और शायरों को एक साथ ला कर दर्शकों को सम्मोहित किया है और एक बार फिर ये फेस्टिवल इसी कारनामे को दोहराने के लिए तैयार है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा