17 देशो के 44 प्रतिनिधियों की विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. जोशी से मुलाकात

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी से राजस्‍थान विधानसभा में 17 देशों के 44 प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। यह दल लोकसभा सचिवालय में 36 वें संसदीय इन्‍टर्नशिप कार्यक्रम में भाग लेने आया है। कार्यक्रम का आयोजन लोकसभा सचिवालय के संसदीय लोकतन्‍त्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्‍थान (प्राइड) द्वारा किया जा रहा है। दल में बांग्‍लादेश, कम्‍बोडिया, गाम्बिया, घाना, गोनिया, ईराक, कजाग्स्तिान, मेसेडोनिया, मालदीव्‍पस, म्‍यांमार, नेपाल, सियाचिल्‍स, श्रीलंका, ताजिकिस्‍तान, तंजानिया, उरूग्‍वे और जिम्‍बाबे के संसदों के अधिकारीगण शामिल थे।

विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. जोशी ने राजस्‍थान विधानसभा की कार्य प्रणाली के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी। डॉ. जोशी ने कहा की विधानसभा की कार्यवाही का संचालन संविधान, विधानसभा के नियमों व नियमावली और समृद्ध परम्‍पराओं के तहत् किया जाता है। उन्‍होंने कहा की विधानसभा के सदस्‍यों की जवाबदेही जनता के प्रति होती है। विधानसभा में जन कल्‍याण के विभिन्‍न विषयों पर सार्थक चर्चा होती है। लोकतन्‍त्र में विभिन्‍न विचारधाराओं के प्रतिनिधि मिलकर जनहित में कार्य करते हैं।

विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चन्‍द कटारिया ने कहा की विधानसभा में विपक्ष व पक्ष द्वारा सकारात्‍मक सहयोग से कानून निर्माण की प्रक्रिया को पूरा किया जाता है। विधानसभा की प्रक्रिया में विधायकों की महत्‍वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम में विधायक वाजिब अली ने विधानसभा के प्रश्नकाल, विधायक अशोक लाहौटी ने बजट प्रस्‍तुतीकरण की प्रक्रिया, विधायक जे.पी. चन्‍देलिया ने विधानसभा में समितियों की कार्य व्‍यवस्‍था, विधायक कल्‍पना देवी और विधायक अनिता भदेल ने विधानसभा में महिला विधायकों की जिम्‍मेदारियों के बारे में बताया।

इस मौके पर विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने विभिन्‍न देशों से आए अधिकारियों का स्‍वागत किया।  शर्मा ने डॉक्‍यमेन्‍ट्री फिल्‍म के माध्‍यम से विधानसभा की कार्यवाही का प्रस्‍तुतीकरण दिया। कार्यक्रम का संचालन लोकसभा सचिवालय के संसदीय लोकतन्‍त्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्‍थान की निदेशक डॉ. सीमा कौल सिंह ने किया। सभी देशों के अधिकारियों ने राजस्‍थान विधानसभा के सदन, विभिन्‍न गैलरियों और राजनैतिक आख्‍यान संग्रहालय का अवलोकन किया। यह दल 15 दिसम्‍बर तक राजस्‍थान दौरे पर है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड