इवेरा कैब्स ने आईजीआई हवाईअड्डे पर ईवी कैब सेवाएं देने के लिए जीएमआर से हाथ मिलाया

० नूरुद्दीन अंसारी ० 
नई दिल्ली : इवेरा कैब्स ने आईजीआई हवाई अड्डा के टर्मिनल 3 पर ईवी कैब सेवाएं शुरू करने के लिए जीएमआर से साझेदारी की है। कंपनी पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लक्ष्य से चौबीसों घंटे कार सेवा का संचालन करेगी। साथ ही, कंपनी ने मेक माय ट्रिप (एमएमटी) से साझेदारी की है जिसके तहत आईजीआई हवाईअड्डे से शहर के आसपास परिवहन के लिए इवेरा कैब बुक किए जा सकते हैं। इवेरा सेवाओं का विस्तार करते हुए टर्मिनल 3 पर इसके लिए विशेष ईवी कैब बूथ बनाया गया है और ग्राहक लेवेल 2, एमसीएलपी, आईजीआई हवाई अड्डे पर मौजूद वॉक-इन बूथ में भी बुकिंग कर सकते हैं। 

इवेरा ऐप (एंड्रॉइड और आईओएस दोनों पर उपलब्ध) पर बुक करने की पूरी सेवा उपलब्ध है और मेक माय ट्रिप (एमएमटी) के यूजर आईजीआई हवाई अड्डे से शहर परिवहन के लिए कैब बुक कर सकते हैं। हवाई अड्डे ने यह सुनिश्चित किया है कि इवेरा ऐप से हर जगह के लिए परिवहन सेवाएं शामिल हों।
कंपनी का टैक्सी सेवा ऐप यूनिक है क्योंकि यह न केवल ग्राहकों को एक जगह से दूसरी जगह जाने की सेवा देती है, बल्कि हमारे ग्रह को स्वच्छ बनाने में भी योगदान देती है। इवेरा की ईवी कैब सुविधाएं व्यवसाय संगठनांे के लिए पहले से उपलब्ध हैं। कंपनी हर सफर के साथ उत्सर्जन और कार्बन फुटप्रिंट कम करने का लक्ष्य रखती है। इस बीच बी2बी सेक्टर में कंपनी ओरिक्स और कारजोनरेंट जैसे भागीदारों के साथ-साथ अपने कॉरपोरेट कारोबार का विस्तार कर रही है।

 भारत की प्रमुख ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स ने हाल ही में 2000 ईवी कार की आपूर्ति के लिए इवेरा से समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इवेरा कैब्स के सह-संस्थापक निमिष त्रिवेदी ने हाल की प्रगति के बारे में बताया, “हम जीएमआर से भागीदारी कर आईजीआई हवाई अड्डे पर कैब सेवाएं देने को लेकर उत्साहित हैं। ब्राण्ड इवेरा हमेशा से पर्यावरण के प्रति जागरूक रहा है। हम तेजी से सस्टेनेबल सार्वजनिक परिवहन की ओर बढ़ रहे हैं। उत्सर्जन शून्य परिवहन सेवा देकर पर्यावरण को स्वच्छ और सस्टेनेबल बनाने को प्रतिबद्ध हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि पूरी दुनिया में हमारी सेवा का विस्तार हो ताकि ग्राहकों को परिवहन का बेहतर अनुभव देते हुए हम जलवायु परिवर्तन से निपटने और कार्बन फुटप्रिंट कम करने में सार्थक योगदान दे पाएं। 

वर्तमान में इवेरा की सेवाएं दिल्ली-एनसीआर में उपलब्ध हैं और कम्पनी की योजना पूरे देश में परिवहन सेवा शुरू कर सबसे बड़ा ऐप-आधारित ईवी कैब नेटवर्क बनाने की है। इवारा ग्राहकों को परिवहन में आराम और आसानी के साथ सेफ्टी और सेक्युरिटी का भरोसा देती है। कंपनी इसका पूरा ध्यान रखती है कि ड्राइवर का व्यवहार अच्छा हो और वे अच्छी तरह प्रशिक्षित हों। यह कार के अंदर साफ-सफाई पर भी जोर देती है। ब्राण्ड इवेरा ने कम समय में ही दिल्ली एनसीआर में 80 लाख ग्रीन किलोमीटर सफर करने का लक्ष्य हासिल कर लिया है और भारत में इस सेगमेंट के अंदर प्रति कर्मचारी सर्वाधिक आय भी दर्ज की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड