कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान कांग्रेस कमेटी द्वारा अधिवेशन आयोजित किया जायेगा

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर  । कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में 28 दिसम्बर  को  अधिवेशन आयोजित किया जायेगा । अधिवेशन में राजस्थान प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल होंगे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की

अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस अधिवेशन में राज्य सरकार के मंत्रीमण्डल के सदस्यगण, पार्टी के विधायकगण, विधायक प्रत्याशीगण, सांसदगण, सांसद प्रत्याशीगण, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, जिला कांग्रेस कमेटियों के वर्तमान / निवर्तमान जिलाध्यक्षगण, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यगण, निगम/ बोर्ड/आयोग के चेयरमेनगण, पार्टी के जिला प्रमुखगण, प्रधानगण, नगर निकाय के अध्यक्षगण, अग्रिम संगठनों के प्रदेशाध्यक्षगण, विभाग व प्रकोष्ठों के वर्तमान/ निवर्तमान प्रदेशाध्यक्षगण / संयोजकगण सहित प्रमुख कांग्रेसजन भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में संगठनात्मक एवं सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाकर महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्ताव पारित किये जायेंगे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली