बाघों के हमले को रोकने के लिए कोई ठोस नीति बनाई जाए,जिससे उत्तराखंड के लोग भय मुक्त हो सके:तीरथ सिंह रावत

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - उत्तराखंड गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने लोकसभा अध्यक्ष के माध्यम से भारत सरकार के वन मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए, कहा की उत्तराखंड के कई क्षेत्रों बाघों के हमलो से लोग प्रभावित होते है। प्रदेश की पीड़ा को संसद के पटल पर रखते हुए रावत ने कहा कि आजकल उत्तराखंड प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बाघ के हमले बढ़ गए हैं अब तक राज्य में मानव पशु संघर्ष में 50 लोगों की मौत की सूचना है हर साल मानव पशु संघर्ष में अनुमानित 70% हमले बाघ के कारण हुए हैं और जंगलों से सटे गांव में रहना असुरक्षित हो रखा है। यह स्थिति दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है ।

 रावत ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश के कई ग्रामीण क्षेत्रों में गांव वाले महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, एवं विकलांगों का शिकार करने वाले बाघ से पीड़ित लोगों को लेकर चिंतित हैं। इसमें भी महिलाएं व बच्चे सबसे अधिक असुरक्षित एवं प्रवाहित हैं। जो ज्यादातर बाघों के हमले का शिकार होते हैं संसद का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हुए कहा कि गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में जिला पौड़ी गढ़वाल के पौड़ी, थलीसैंण, पासों, इकेश्वर, पोखडा, बीरोंखाल, सहित सभी विकास खंड में बाघो के हमले से ज्यादा प्रवाहित है और पौड़ी के मंझ गांव भरतपुर और डबरा गांव पूरी तरह से खाली हो गये है।वहीं रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली विकासखंड एवं बस्ता ग्राम रुद्रप्रयाग वन प्रमंडल में कई घटनाएं घटित हुई है, इन क्षेत्रों में बाघों के हमले की आशंका से खेती भी प्रवाहित हो रही है।

उन्होने अपनी बात करते हुए केंद्रीय वन मंत्री एवं भारत सरकार से आग्रह किया कि राज्य में अन्य बाडे वाले वन क्षेत्रों में बाघों को पकड़कर स्थानांतरित करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं एवं बाघों के हमले को रोकने के लिए कोई ठोस कदम और नीति बनाई जाए, जिससे कि उत्तराखंड प्रदेश एवं विशेषकर गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के लोग इस भय से मुक्त हो सके। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड