ट्रांसजेंडर्स द्वारा अभिनीत पहली ओटीटी वेब सीरीज"प्रोजेक्ट एंजल्स" रिलीज़

० संवाददाता द्वारा ०
मुंबई - ट्रांसजेंडर Transgender लोगों द्वारा मुख्य भूमिका निभाने वाली पहली ओटीटी वेब सीरीज के प्रदर्शन की कल्पना करें और वह भी भारतीय मनोरंजन के इतिहास में पहली बार तो काफी आश्चर्यजनक लगता है। मगर यह कर दिखाया है निर्देशिका मानसी भट्ट Mansi Bhatt ने। मानसी भट्ट अपनी पहली ओटीटी वेब सीरीज से धूम मचा रही हैं। यह एक असाधारण वेब शो है जिसका शीर्षक *प्रोजेक्ट एंजल्स" Project Angels है और वास्तविक ट्रांसजेंडर लोगों द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गई है। ओटीटी वेब सीरीज "प्रोजेक्ट एंजल्स" की लेखिका और निर्देशक,मानसी भट्ट कहती हैं,कि  इस ओटीटी वेब सीरीज को लेकर मै बेहद उत्साहित हूँ "यह शो लंबे समय से मेरे दिल के करीब रहा है। 
मैं ट्रांसजेंडर्स की दुर्दशा देख रही हूं। मैं एक फिल्मी बैकग्राउंड से आती हूं और हमारे परिवार ने दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय शो बनाए हैं। मैं वास्तविक ट्रांसजेंडर लोगों के साथ कुछ नया बनाने का प्रयास की हूं जो आप लोगो को बहुत पसंद आएगी । ओटीटी वेब सीरीज "प्रोजेक्ट एंजल्स" में हमारे साथ कलाकार है - नव्या सिंह ( एंकर ),अल्फिया अंसारी, जोया खान,गरिमा ग्रेवाल, सोनम खान, आफिया मुकरी, सायबा अंसारी, सिमरन खान, खुशी पारगी और आफरीन शेख। उनमें से 10 ऐसे कलाकार हैं जो पहली बार फ़िल्म कैमरे का सामना कर रहे हैं और बड़ी सहजता के साथ। हमारी तरह सभी गतिविधियों के अलावा वे फैशन शो में भी भाग लेते हैं। वे अपने नए अवतार में खूबसूरत और जुनूनी हैं और हम साथ-साथ हैं। इस 'थर्ड जेंडर' को सरकार द्वारा मान्यता दिए जाने के बाद भी ये ऐसा समुदाय है जो अभी भी उपेक्षित हैं।
"अपनी तरह की यह पहली सीरीज होने के कारण इसकी कहानियां दिल को छूने लेती हैं। यह 25-25 मिनट की अवधि की 6-एपिसोड की मूल सीरीज है और विशेष रूप से नए ओटीटी वेब सीरीज 'मास्क टीवी' पर रिलीज हो चुका है खुश और अभिभूत हूं कि मेरे भाई, चिरंजीवी और मेरे माता-पिता - संजय भट्ट और अंजू ने मुझ पर भरोसा किया और मेरे प्रयास को सपोर्ट किया। जल्द ही मै और कई नई कहानियां लेकर आने वाली हु जो बहुत दिलचस होग।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत