वरिष्ठ पत्रकार सुभाष शर्मा "जार" के प्रदेश अध्यक्ष,भाग सिंह प्रदेश महासचिव निर्वाचित

० आशा पटेल ० 
जयपुर। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के द्विार्षिक चुनाव में आम सहमति से निर्विरोध सम्पन्न हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी विमलेश शर्मा व सहायक चुनाव अधिकारी योगेश सैन ने निर्वाचन की घोषणा की। मुख्य चुनाव अधिकारी विमलेश शर्मा व सहायक चुनाव अधिकारी योगेश सैन ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार सुभाष शर्मा जार के प्रदेश अध्यक्ष,भाग सिंह प्रदेश महासचिव एवं लेशिष जैन प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र सिंह शेखावत जयपुर, ओम चतुर्वेदी पाली, कुश मिश्रा बारां, अनुराग हर्ष बीकानेर, दीपक लवानिया भरतपुर, विकास शर्मा जयपुर, कौशल मूंदडा उदयपुर का निर्वाचन हुआ।

 इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार मणिमाला शर्मा जयपुर, शहजाद खान भीलवाडा, सुरेश पारीक जोधपुर, दीपक शर्मा अजमेर, बृजेश व्यास जयपुर, नानालाल आचार्य उदयपुर, भंवर सिंह कछवाहा झालावाड़ एवं सचिव पद पर वरिष्ठ पत्रकार दीपशिखा शर्मा जयपुर, अशोक श्रीमाल जयपुर, दिलीप सिंह भाटी बीकानेर, राजेश वर्मा उदयपुर, मुकेश शर्मा जयपुर, राकेश जैन टोंक,

विनोद गौतम अजमेर निर्विरोध चुने गए हैं। इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य में एस.एन.चावला टोंक, डॉ.सुरेश खटनावालिया जोधपुर, दिलीप सोनी झालावाड़, जगदीश पोरवाल झालावाड़, नीतेश शर्मा झालावाड़, रणवीर सिंह चौहान झालावाड़, अरुण बाहेती अजमेर, उमाकांत जोशी अजमेर, रामेश्वर चौहान पाली, सुरेश रावत पाली, राहुल भारद्वाज दौसा, योगराज गौतम दौसा, दुर्गाशंकर शर्मा बूंदी, महेन्द्र कुमार शर्मा बूंदी, संजय लड्डा भीलवाड़ा, पंकज कुमार सुराणा अलवर, विपिन कुमार शर्मा अलवर, भरत मिश्रा उदयपुर, संत कौशिक भरतपुर, चंचल सनाढ्य प्रतापगढ़, प्रवीण कुमार कोठारी निर्वाचित हुए हैं।

लम्बे समय से सक्रिय पत्रकारिता में है पदाधिकारी व सदस्य जार के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सुभाष शर्मा तीन दशक से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में है। वे दैनिक भास्कर जयपुर, राजस्थान पत्रिका में लम्बे समय तक सम्पादकीय विभाग में रहे। वर्तमान में दैनिक जागरण उदयपुर के ब्यूरो चीफ है। प्रदेश महासचिव भाग सिंह व प्रदेश कोषाध्यक्ष लेशिष जैन दो दशक से राजस्थान पत्रिका में रहे और राजस्थान पत्रिका के मजीठिया वेजबोर्ड के फाइटर है। इसी तरह निर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व कार्यकारिणी सदस्य राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, दैनिक नवज्योति, राष्ट्रदूत आदि राज्यस्तरीय समाचार पत्रों में लम्बे समय से कार्यरत हैं। जार के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, महासचिव संजय सैनी व कार्यकारिणी ने पत्रकार हितों के लिए कार्य करते रहने की उम्मीद जताई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत