पीड़िता को न्याय दिलवाने हेतु सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - छावला-नजफगढ़ की निर्भया-2 को न्याय दिलवाने की दिशा में उत्तराखंड प्रवासियों के सशक्त सामाजिक संगठन उत्तराखंड लोक मंच (रजि.) ने पीड़िता को न्याय दिलवाने हेतु सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन ( Review Petition ) निर्भया-2 के माता-पिता की उपस्थिति में उत्तराखंड लोक मंच के अध्यक्ष बृजमोहन उप्रेती, महासचिव पवन कुमार मैठाणी, उपाध्यक्ष पंचम सिंह रावत, पृथ्वी रावत, लक्ष्मी रावत, कोषाध्यक्ष आर.पी.चमोली , कार्यकारिणी सदस्य राजेश डंडरियाल, राकेश बुडाकोटी व शेखरचंद्र ने दाखिल की। 
नजफगढ़ की निर्भया-2 के साथ निर्भया जैसी ही क्रूरता हुई थी। जिसके लिए जिला अदालत और उच्च न्यायालय ने दरिंदों को फांसी की सजा सुनायी थी।लेकिन उच्चतम न्यायालय की बैंच ने इन दरिन्दों को बरी कर दिया है। निर्भया-2 के माता -पिताजी के साथ ही देश की जनता इस फैसले से दुखी है और हतप्रभ है।
निर्भया-2 को न्याय मिल सके और दरिन्दों को फांसी की सजा। इसके लिए उत्तराखंड लोकमंच दिल्ली की टीम ने आज माननीय सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार