दिल्ली के द्वारका में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस

० इरफान राही ० 
 नई दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में द्वारका विधानसभा में पंखा रोड स्थित राजेश बैंक्विट हॉल में अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन दिल्ली प्रदेश इकाई के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली प्रदेश के अध्यक्षा नीमा चौधरी ने देशवासियों को राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस बधाई दी और लोगों से अपील की मानव के अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और मानवाधिकारों को समझें जाने और उनके हितों की रक्षा करें। इस अवसर पर समाज सेवा से संबंधित विभिन्न लोगों ने शिरकत की जिसमें समाजसेवी राजनीतिज्ञ पत्रकार लेखक तथा नागरिक सुरक्षा से जुड़े लोगों का जमावड़ा रहा।
संस्था की दिल्ली प्रदेश अध्यक्षा नीमा चौधरी ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमारी संस्था का उद्देश्य है कि हम मानव अधिकारों के हितों की रक्षा करें और समाज सेवा में जुटे रहें हम चाहते हैं महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर रोक लगे उनके उत्पीड़न को रोका जाए, साथ ही बाल मजदूरी पर बैन लगे, एक खास चीज आजकल देखने में आती है कि वंचित समाज व गरीब रेहड़ी पटरी वालों की बात किसी भी सरकारी दफ्तर में नहीं सुनी जाती , चाहे वह पुलिस थाना हो या कोई सरकारी दफ्तर हो हम ऐसे भी लोगों के लिए काम कर रहे हैं ।

संस्था से जुड़े राजेश मेहंदवारिया ने कहा कि दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार होता है , वह कौन कौन से अधिकार होते हैं उन्हें हमें जानना चाहिए ,समझना चाहिए ,हमारी संस्था ऐसे ही मानव अधिकारों को सामने लाकर के जनता के बीच जाती है , और जन जागरण का काम करती है ताकि लोग अपने अधिकारों को जाने समझे और अपने हितों की रक्षा करें , हम विभिन्न क्षेत्रों में अपने कैंप लगाते हैं जिसमें बताते हैं कि पुलिस थाने में एक मानव के क्या अधिकार हैं ,

एक रेहड़ी पटरी वाले के क्या मूलभूत मौलिक अधिकार हैं एक निम्न स्तर से लेकर के उच्च स्तर तक के व्यक्ति के क्या क्या मानव अधिकार है हम लोगों को बताते हैं और समझाते हैं।  प्रोग्राम में शिरकत करने वालों में  सुनील भल्ला, बलविंदर कौर ,सुनील कुमार गुप्ता ,सूरज कुमार ,राजेश कुमार ,उमेश कुमार सचिन , प्रीति मावर, सोशल एक्टिविस्ट तथा लेखक पत्रकार इरफान राही के नाम उल्लेखनीय है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा