फोर्टी ने गहलोत सरकार के चार साल को बताया शानदार

० आशा पटेल ० 
जयपुर। फोर्टी के अध्‍यक्ष सुरेश अग्रवाल का कहना है कि गहलोत सरकार के चार साल राजस्‍थान में उद्योग और व्‍यापार के प्रोत्‍साहन के लिए शानदार रहे। इस दौरान देश में पहली बार राजस्‍थान में उद्योग लगाने वालों को पहले 3 साल तक और फिर 5 साल तक किसी भी प्रकार की सरकारी अनुमति से मुक्‍त करने का बेहतरीन कदम उठाया गया। इसके साथ राजस्‍थान इन्‍वेस्‍ट समिट , एमएसएमई पॉलिसी और रिप्‍स- 2022 से प्रदेश में निवेश के लिए बेहतरीन माहौल बना। मिशन निर्यातक बनो और राजस्‍थान एक्‍सपोर्ट काउंसिल के गठन से प्रदेश के निर्यातकों को प्रोत्‍साहन मिला। व्‍यापारी कल्‍याण बोर्ड के गठन और उद्योग विभाग के साथ वाणिज्‍य को जोडने से प्रदेश के व्‍यापारियों और ट्रेडर्स को भी संबल मिला।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली