महिंद्रा एक्सीलेंस इन थिएटर अवार्ड्स एंड फेस्टिवल होगा 23 - 29 मार्च को

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली- महिंद्रा एक्सीलेंस इन थिएटर अवार्ड्स (META) थिएटर की बेहतरीन प्रतिभाओं की सराहना और उन्हें सम्मानित करने के लिए तैयार है| महिंद्रा ग्रुप द्वारा स्थापित ये अवार्ड समस्त भारत के विभिन्न प्रान्तों, बोलियों और राज्यों से आई थिएटर प्रतिभाओं का सम्मान करता है| यह अवार्ड थिएटर की विभिन्न श्रेणियों जैसे पटकथा लेखन, कॉस्टयूम और लाइट डिजाईन, डायरेक्शन और परफोर्मेंस में प्रदान किया जाता है| 2020 और 2021 में जब महामारी ने दुनिया को जकड़ लिया था, तब भी मेटा के लिए कुछ नहीं रुका था और मेटा ने वर्चुअल माध्यम से शानदार नाटकों को प्रस्तुत किया था| 
2022 में, फेस्टिवल ने वापसी करते हुए, मेटा 2020 में प्रदर्शित चार पुरस्कृत नाटकों का मंचन किया| 2023 में, मेटा एक बार फिर से मंच पर वापसी करेगा! मेटा 2023 एंट्रीज़ लेने के लिए तैयार है और आवेदित नाटकों में से 10 श्रेष्ठ का चयन कर, उनका मंचन मार्च 2023 में, नई दिल्ली में किया जाएगा| साथ ही मेटा ज्यूरी मेटा 2023 के विजेताओं की भी घोषणा करेगी| विजेताओं को शानदार अवार्ड सेरेमनी में सम्मानित किया जायेगा| आवेदन की अंतिम तिथि 7 फरवरी, 2023 होगी|
 महिंद्रा ग्रुप के कल्चरल आउटरीच प्रोग्राम के रूप में प्रचारित और टीमवर्क आर्ट्स द्वारा प्रोड्यूस, मेटा थिएटर की श्रेष्ठ प्रतिभाओं को हर साल सम्मानित करता है| विभिन्न श्रेणियों में दिए जाने वाला यह सम्मान देश की थिएटर इंडस्ट्री का मनोबल बढ़ाता है| बीते सालों में, मेटा ने कंटेम्पररी से लेकर सामाजिक मसलों, पुराण, धर्म, लिंग, जाति और राजनीति आधारित नाटकों को इस अवार्ड से सम्मानित किया है| महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के वाईस प्रेसिडेंट, हेड-कल्चरल आउटरीच, जय शाह ने कहा, “महिंद्रा एक्सीलेंस इन थिएटर अवार्ड के वापस ऑन-ग्राउंड आने पर महिंद्रा ग्रुप रोमांचित है| 
थिएटर इंडस्ट्री से जुड़े सभी उभरते हुए और प्रतिष्ठित समूहों को हम आवेदन करने के लिए आमंत्रित करते हैं| दस श्रेष्ठ नाटकों को देश की राजधानी में परफॉर्म करने का मौका दिया जायेगा| अतीत में इसी अवसर ने कई थिएटर समूहों को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति दिलवाई है| देश के इस विख्यात थिएटर अवार्ड का हिस्सा बनिए!” टीमवर्क्स आर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर, संजॉय के. रॉय ने कहा, “इंडिया का सालाना थिएटर अवार्ड्स – मेटा अपने 18वें संस्करण के साथ फिर हाज़िर है| मेटा में समस्त भारत के श्रेष्ठ नाटकों का मंचन किया जाता है| एंट्रीज़ अब खुल चुकी हैं... देश के इस सबसे बड़े थिएटर अवार्ड में भागीदारी करने का ये मौका हाथ से जाने मत दीजियेगा|”

महिंद्रा समूह 20.7 अरब डॉलर का कारोबार करने वाली कंपनियों का परिसंघ है। महिंद्रा समूह का लक्ष्य लोगों को सक्षम बनाने पर केन्द्रित है। इसके लिये वह वैसे समाधान पेश करता है जो पावर मोबिलिटी, ग्रामीण समृद्धि, शहरी जीवन शैली तथा व्यवसाय दक्षता के स्तर को बढ़ाते हैं। यह उपयोगी वाहन, सूचना प्रौद्योगिकी,वित्तीय सेवाओं और अवकाश स्वामित्व के क्षेत्र में अग्रणी स्थान पर है और मात्रा के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर कंपनी है। इसके अलावा इसने कृषि व्यवसाय, घटकों, वाणिज्यिक वाहनों, परामर्श सेवाओं, ऊर्जा, औद्योगिक उपकरण, रसद, अचल संपत्ति, इस्पात, एयरो स्पेस, रक्षा, और दोपहिया उद्योगों में भी मजबूत स्थिति बना ली है। भारत में मुख्यालय वाला महिंद्रा 100 देशों में 2,60000 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करता है।
टीमवर्क आर्ट्स के बारे में:

25 से अधिक वर्षों से टीमवर्क आर्ट्स ने भारत को पूरी दुनिया तक पहुंचाया है और पूरी दुनिया को भारत के पास लाया है। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मिस्र, फ्रांस, जर्मनी,हांगकांग, इटली, इजरायल, कोरिया, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों में, टीमवर्क आर्टस ने 40 से अधिक शहरों में 25 से अधिक अत्यधिक प्रशंसित प्रदर्शन कृतियों तथा दृश्य कृतियों को सृजित किया है तथा साहित्यिक उत्सवों का आयोजन किया है। टीमवर्क ने दुनिया के सबसे बड़े मुक्त साहित्यिक समारोहों में से एक समारोह वार्षिक जी जयपुर साहित्य महोत्सव, नई दिल्ली में इशारा अंतर्राष्ट्रीय कठपुतली महोत्सव और महिंद्रा एक्सेलेंस इन थियेटर अवार्ड्स (एमईटीए) एंड फेस्टिवल,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत