मशरक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की

० संत कुमार गोस्वामी ० 
बिहार ,मशरक (सारण) मशरक प्रखंड अंतर्गत मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के हनुमान मंदिर चौक एन एच 227-ए और एस एच 90 मुख्य सड़क पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह के द्वारा हिंदू आस्था का महान ग्रंथ रामचरितमानस के उत्तरकांड एक एकांश को लेकर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर पुतला का दहन किया, साथ ही साथ बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग किया। पुतला दहन करने के पहले शिक्षा मंत्री के पुतले को महाराणा प्रताप चौक से हनुमान मंदिर चौक तक पैदल मार्च करते हुए शिक्षा मंत्री मुर्दाबाद का नारा लगाया गया। 

पुतला दहन में उपस्थित लोगों ने शिक्षा मंत्री के अमर्यादित टिप्पणी के प्रति करी प्रतिक्रिया व्यक्त किया गया साथ ही साथ यह भी कहा गया कि अगर शिक्षा मंत्री को बिहार सरकार के द्वारा बर्खास्त नहीं किया गया तो बहुत बड़ी आंदोलन करते हुए सरकार के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा। शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता रजनीश कुमार पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल कुशवाहा, भाजपा जिला किसान प्रकोष्ठ के मंत्री रवि रंजन सिंह मंटू, भाजपा नेता व पूर्व मुखिया संतोष परमार, पुजारी टुना बाबा, पुजारी चंद्रमा तिवारी, नंदन ओझा, अतुल कुमार पांडेय, नरेंद्र कुमार सिंह, सुरेश सिंह, राम सिंह सहित सैकड़ों समर्थक सम्मिलित हुए।*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली