कपड़ा बैंक द्वारा स्कूली बच्चो को गणतंत्र दिवस समारोह में मिला उपहार

० संवाददाता द्वारा ० 
छिन्दवाड़ा- 
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय प्राथमिक शाला चारगांव प्रहलाद, छिन्दवाड़ा के 25 बच्चों को गर्म स्वेटर एवं 25 बच्चों को स्कूली बैग का वितरण किया l कपड़ा बैंक जिला मीडिया प्रभारी श्याम कोलारे ने बताया कि कपड़ा बैंक द्वारा स्कूली बच्चों को जरुरत का सामान निःशुल्क देने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है l कपड़ा बैंक के संरक्षक महेश भावरकर, कलेक्शन प्रभारी ओम बारसिया, जिला मीडिया प्रभारी श्याम कोलारे, अनित खोवरे, रणजीत उइके द्वारा प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को स्वेटर एवं स्कूल बैग प्रदान किये गये l
कहते है जहाँ चाह है वहाँ राह स्वयं बन जाती है l इसी चाह की राह में “कपड़ा बैंक” सेवा सहयोग संगठन छिन्दवाड़ा अपने सेवा बने स्वभाव थीम में सतत अपने कदम बढ़ा रहा है l जहाँ कही भी मदद का आग्रह आता है या कपड़ा बैंक को पता चलता है कि उनकी सेवा की आवश्यकता है वहा कपड़ा बैंक की टीम पहुँच जाती है l कपड़ा बैंक यह कार्य गरीब जरूरतमंद के लिए पिछले 14 वर्षों से जिले में कार्य करता चला आ रहा है l कपड़ा बैंक जमीनी स्तर पर कार्य करने वाली संस्था है जो गरीब जरुरतमंदों की मदद एवं सेवा कार्य के लिए तत्पर्य रहती है l 
कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच श्रीराम यादव, सखाराम कराडे, शेषराव लाडे, यशवंत राव कराडे, ओमप्रकाश कोलारे, कमलेश विश्वकर्मा, सुनील बन्देवार, धर्मेन्द्र राजपूत, भाउराव कराड़े, केशरी प्रसाद झावरे, कुम्भकरण कोलारे, भाऊराव कराड़े, राजेश बन्देवार, संजय कोलारे, अकलेश सोनेकर, प्रकाश राज, रामकुमार यादव, रुपेश कराड़े आदि लोगों ने कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति में बच्चों को स्वेटर एवं स्कूली बैग वितरण किया गया । 

कपड़ा बैंक द्वारा प्राप्त उपहार को लेकर बच्चों के चेहरे जैसे खिल उठे, सभी बच्चों एवं अभिभावकों ने कपड़ा बैंक के इस सेवा कार्य के लिए आभार व्यक्त किया एवं कार्य की प्रशंसा किये। शाला प्राचार्य रघुराज सिंह बघेल एवं शाला शिक्षकगणों ने कपड़ा बैंक के संस्थापक सदस्य महेश भावरकर एवं सदस्यों को आभार व्यक्त करते हुए सेवा कार्य की सराहना की l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड