सकारात्मक ऊर्जा के उत्थान के लिए निकली शिव बारात

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - शिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से शिव शांति सकारात्मक सन्देश का उद्घोष करते हुए भक्तों ने शिव भोलानाथ की बारात निकाली। बहन बी के रूपा, बी के रामा,के प्रतिनिधित्व में बहनों एवम भाइयों ने बारात की अगुआई की।
शिव बारात का स्वागत करते हुए मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान एवम राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के अध्यक्ष चौधरी रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां समाज में सकारात्मकता का संचार होता है वहीं समाज में एकता अखंडता बनी रहती है तथा हम वैमनस्य एवम द्वेष से मुक्त होते है। इस कार्य के लिए उन्होंने ब्रह्मकुमारी संस्थान की भूरि भूरि प्रशंशा की तथा उन्होंने संस्था को धन्यवाद दिया।इस अवसर पर इंडियन यूथ पावर के प्रेसिडेंट एडवोकेट राकेश कुमार भी मौजूद थे।

शिव बारात मधु विहार शर्मा मेडिकोज से प्रारंभ होकर महावीर एनक्लेव पार्ट थ्री, साठ फुटा रोड, विंदापुर बी ब्लॉक, भरत विहार, होते हुए सोलंकी मार्केट से अपने गंतव्य तक समाप्ति की ओर बढ़ी जिसे रास्ते में लोगों ने हर हर महादेव के उद्घोष से। स्वागत किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली