व्हाट्सएप स्टेटस के नए फीचर्स शुरू

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - व्हाट्सऐस स्टेटस अपने दोस्तों व करीबी लोगों के साथ अपडेट्स साझा करने का लोकप्रिय तरीका है। ये अपडेट 24 घंटे में गायब हो जाते हैं, और इनमें फोटो, वीडियो, गिफ्स, टैक्स्ट आदि शामिल होते हैं। आपकी व्यक्तिगत चैट और कॉल्स की तरह आपका स्टेटस भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन द्वारा सुरक्षित होता है, ताकि आप सुरक्षित रूप से गोपनीय रहते हुए साझा कर सकें। इसके अलावा, हम व्हाट्सऐप पर स्टेटस में कुछ नए फीचर्स लाए हैं, जिनके द्वारा आपको अपनी बात कहना और दूसरों के साथ कनेक्ट होना और आसान हो जाएगा।

आपके द्वारा साझा किया गया हर स्टेटस आपके सभी कॉन्टैक्ट्स के लिए ठीक हो, यह जरूरी नहीं। हम आपको स्थिति के अनुरूप अपनी प्राईवेसी सैटिंग को अपडेट करने का लचीलापन प्रदान कर रहे हैं ताकि आप तय कर सकें कि हर बार अपडेट होने के बाद आपका स्टेटस किस-किस को दिखाई देगा। आपके द्वारा चुना गया ऑडिएंस सलेक्शन सेव हो जाएगा और अगले स्टेटस के लिए डिफॉल्ट के रूप में इस्तेमाल होगा।

 व्हाट्सऐप स्टेटस पर 30 सेकंड तक वॉईस मैसेज रिकॉर्ड करने और शेयर करने की क्षमता पेश कर रहे हैं। अधिक व्यक्तिगत अपडेट भेजने के लिए वॉईस स्टेटस का उपयोग किया जा सकता है, खासकर तब जब आप टाईप करने की बजाय बोलकर अपनी बात कहने में ज्यादा सहज महसूस करते हैं।  आपके मित्रों और करीबी संपर्कों से स्टेटस अपडेट पर प्रतिक्रिया देने का एक आसान और तेज़ तरीका प्रदान कर रहे हैं। पिछले साल रिएक्शंस के लॉन्च के बाद, यह सुविधा यूज़र्स की सबसे पसंदीदा सुविधा बन गई। अब आप ऊपर की ओर स्वाईप करके और आठ इमोजी में से किसी एक पर टैप करके किसी भी स्टेटस पर तुरंत प्रतिक्रिया दे सकते हैं। आप किसी भी स्टेटस का उत्तर टैक्स्ट, वॉईस मैसेज, स्टिकर्स आदि द्वारा दे सकते हैं।

नए स्टेटस प्रोफाइल रिंग द्वारा आप अपने प्रियजन का स्टेटस देखने से कभी नहीं चूकेंगे। जब भी कोई स्टेटस अपडेट साझा करेगा, तो उसकी प्रोफाईल पिक्चर के पास एक रिंग दिखाई देगा। यह चैट लिस्ट, ग्रुप पार्टिसिपैंट्स की लिस्ट, और कॉन्टैक्ट इन्फो में दिखाई देगा। नए स्टेटस प्रोफाइल रिंग द्वारा आप अपने प्रियजन का स्टेटस देखने से कभी नहीं चूकेंगे। जब भी कोई स्टेटस अपडेट साझा करेगा, तो उसकी प्रोफाईल पिक्चर के पास एक रिंग दिखाई देगा। यह चैट लिस्ट, ग्रुप पार्टिसिपैंट्स की लिस्ट, और कॉन्टैक्ट इन्फो में दिखाई देगा।

जब आप अपने स्टेटस पर कोई लिंक पोस्ट करते हैं, तो आपको लिंक की सामग्री का एक विज़्युअल प्रिव्यू ठीक उसी तरह दिखाई देगा, जैसा संदेश भेजने पर दिखता है। विज़्युअल प्रिव्यू द्वारा आपका स्टेटस बेहतर दिखाई देता है, और आपके कॉन्टैक्ट्स को लिंक पर क्लिक करने से पहले ही पता चल जाता है, कि यह लिंक किस बारे में है। ये अपडेट पूरी दुनिया में यूज़र्स के लिए शुरू हो चुके हैं, और आने वाले हफ्तों में सभी को उपलब्ध हो जाएंगे। हम उम्मीद करते हैं कि लोग जल्द ही इन नए स्टेटस अपडेट फीचर्स का उपयोग करना शुरू कर देंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार