देश, समाज और संस्कृति के प्रति भाव जागरण के उद्देश्य से "कला संकुल"

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - संस्कार भारती "कला संकुल" के द्वारा  नृत्य विधा संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी का प्रारम्भ प्रसिद्ध कथक गुरु सुभाष चंद्र,संस्कार भारती दिल्ली प्रान्त कोषाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता सहित नृत्यांगना श्रुति सिन्हा, विश्वदीप, तबला वादक प्रदीप ने दीप प्रज्वलित कर किया। तबला युगल सूरज कुमार एवं सुश्री स्मृति चंद्र ने प्रस्तुत किया, नगमा पर संजीव दुबे थे। कथक एकल प्रस्तुति साक्षी शर्मा ने किया।

मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र ने कलाकारों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर संस्कार भारती के अखिल भारतीय सह कोषाध्यक्ष सुबोध शर्मा, चित्रकार प्रवीण सैनी, प्रो. हेमलता ,संसद टीवी के सीनियर प्रोड्यूसर प्रसून,ज्योतिषाचार्य एवं लेखक मुरारी शुक्ल सहित अन्य कई कलाकार,कला प्रेमी उपस्थित थे।।

संगोष्ठी का सफल संचालन कुलदीप शर्मा ने किया। संगोष्ठी को सफल बनाने में आँचल शर्मा,आस्था गुप्ता आदि ने योगदान दिया।कला जगत में कलाकारों का सही मार्गदर्शन एवं उनके अंदर पारिवारिक भाव सहित देश, समाज और संस्कृति के प्रति भाव जागरण के उद्देश्य से प्रत्येक माह "कला संकुल" द्वारा किया जा रहा है। इस संगोष्ठी में प्रस्तुति देने वाले समाज के प्रतिष्ठित सुधि जन सहित अच्छी सँख्या में बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली